Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेश‘गालीबाज’ श्रीकांत के पक्ष में लामबंद हुआ त्यागी समाज, 21 अगस्त को...

‘गालीबाज’ श्रीकांत के पक्ष में लामबंद हुआ त्यागी समाज, 21 अगस्त को नोएडा में होगा बड़ा आंदोलन का एलान

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, मेरठ (Shrikant Tyagi Update)। नोएडा के चर्चित श्रीकांत त्यागी प्रकरण में संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा ने मेरठ स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता की। इसमें बताया गया कि 21 अगस्त को त्यागी समाज नोएडा में बड़ा आंदोलन करेगा। त्यागी समाज के लोगों का कहना है कि श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम और गैंगस्टर लगाना ठीक नहीं है। इससे समाज में काफी रोष है। गालीबाज श्रीकांत के पक्ष में त्यागी समाज लामबंद हो चुका है।

साजिश के तहत फंसाने का आरोप

गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष सुरेश त्यागी ने कहा कि यह सब राजनीति साजिश लग रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी को थाने में बैठाकर पूछताछ की गई, वह नियम के खिलाफ है। उस महिला का भी अधिकार है। उसे छह बजे के बाद थाने में क्यों बैठाया गया। मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष हरिओम त्यागी ने कहा कि जिस प्रकार पूरे प्रकरण में एक सांसद ने त्यागी समाज का अपमान किया, इसका जवाब मांगा जाएगा।

यह भी पढ़ेंः फीफा ने भारतीय फुटबॉल महासंघ को किया निलंबित, नियमों के उल्लंघन पर 85 साल में पहली बार बड़ी कार्रवाई

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular