Monday, July 8, 2024
HomeAssembly Result 2022UK Assembly Result 2022UK Assembly Election Result 2022 खटीमा सीट पर फिर पिछड़े सीएम धामी

UK Assembly Election Result 2022 खटीमा सीट पर फिर पिछड़े सीएम धामी

- Advertisement -

UK Assembly Election Result 2022

इंडिया न्यूज, देहरादून: 

UK Assembly Election Result 2022 : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। आज सुबह से ही वोटों की गिनती शुरू हो गई है। रूझानों में बीजेपी उत्तराखंड की सबसे बड़ी पार्टी उभर के आ रही है। उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। और इन 70 सीटों के रूझान सामने आ रहे है। इनमें से 42 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं 24 सीटों पर कांग्रेस और अन्य 4 सीटों पर आगे है। वहीं आम आदमी पार्टी को एक भी पर बढ़त में नहीं है।

फिर पिछड़े सीएम पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस के भुवन सिंह के बीच खटीमा सीट पर कांटे की टक्कर से चल रही है। इस टक्कर में फिर से सीएम पुष्कर सिंह धामी पिछड़ गए हैं। वहीं उत्तराखंड के पूर्व भाजपा सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी रितु खंडूरी भूषण भी कोटद्वार सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

वहीं हरिद्वार ग्रामीण सीट से कांग्रेस पूर्व सीएम हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत पीछे चल रही हैं। पौड़ी सीट से भाजपा के राजकुमार पोरी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं यमकेश्वर सीट पर भाजपा की रेणु बिष्ट आगे चल रही हैं।

Also Read : Uttarakhand Election Result Live मसूरी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी 4000 मतों से आगे चल रहे

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular