Monday, July 8, 2024
HomeAssembly Result 2022UK Assembly Result 2022UK Assembly Election Result Live उत्तराखंड में दूसरी बार सरकार बनाने के...

UK Assembly Election Result Live उत्तराखंड में दूसरी बार सरकार बनाने के करीब पहुंची भाजपा

- Advertisement -

UK Assembly Election Result Live

इंडिया न्यूज, देहरादून:

UK Assembly Election Result Live : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। आज सुबह से ही वोटों की गिनती शुरू हो गई है। रूझानों में बीजेपी उत्तराखंड की सबसे बड़ी पार्टी उभर के आ रही है। उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। और इन 70 सीटों के रूझान सामने आ रहे है। इनमें से 44 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं 22 सीटों पर कांग्रेस और अन्य 4 सीटों पर आगे है। वहीं आम आदमी पार्टी को एक भी पर बढ़त में नहीं है।

रायपुर सीट से भाजपा के खजान दास आगे

देहरादून की रायपुर सीट से भाजपा के खजान दास ने तीसरे राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद 5 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं विकास नगर सीट से भी भाजपा के मुन्ना सिंह चौहान 5वें राउंड के बाद 1 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं सहसपुर सीट पर कांग्रेस के आर्येंद्र शर्मा ने 5वें राउंड की गिनती के बाद करीब 10 हजार वोटों की बढ़त बना ली है। देहरादून कैंट से भाजपा की सविता कपूर ने बढ़त बनाई हुई है।

जल्द साफ होगी तस्वीर, 632 प्रत्याशी हैं मैदान में

राज्य में कुछ ही देर में तस्वीर साफ जो जाएगी कि किसी सरकार बन रही है। पिछले महीने प्रदेश की सभी 70 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान हुआ था। इस बार 632 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 70 सीटों में 41 गढ़वाल में तो 29 सीट कुमाऊं मंडल में हैं।

UK Assembly Election Result Live

Also Read : Uttarakhand Election Result Live मसूरी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी 4000 मतों से आगे चल रहे

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular