Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsUmesh Pal Case: अतीक के बहनोई के बाद बहन आयशा के परिवार...

Umesh Pal Case: अतीक के बहनोई के बाद बहन आयशा के परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, गुड्डू मुस्लिम को शरण देना पड़ा भारी,जानें पूरा मामला

- Advertisement -

Umesh Pal Case: उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) की स्पेशल टास्क       फोर्स (STF) प्रयागराज (Prayagraj) की एक अदालत द्वारा हाल ही में उम्रकैद की सजा पाने वाले माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के बहनोई को गिरफ्तार किया। मेरठ में रहने वाली अतीक अहमद और अशरफ की बहन आयशा नूरी के परिवार पर एसटीएफ का शिकंजा कस गया है। हाल ही में कुछ दिन पहले आयशा ने बरेली में अशरफ की जान को खतरा बताते हुए बयान दिया था। अतीक अहमद को साबरमती जेल से जब प्रयागराज लाया जा रहा था तो भी वह साए की तरह काफिले के पीछे चल रही थी। आयशा के परिवार पर शूटर गुड्डू मुस्लिम को शरण देने का गंभीर आरोप लगा है। इतना ही नहीं आयशा ने प्रयागराज में प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश सरकार के एक मंत्री पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। अब पुलिस अखलाक की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवा रही है।

अतीक के बहनोई अखलाक और नौकर शाहरुख को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक (STF) बृजेश सिंह ने डॉ. अखलाक अहमद(Akhlaq Ahmed) की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरी छानबीन के बाद शनिवार देर रात माफिया अतीक अहमद(Atiq Ahmed) के बहनोई डॉ. अखलाक को मेरठ के नौचंदी इलाके से गिरफ्तार किया। बृजेश सिंह के मुताबिक अखलाक को गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की टीमअपने साथ लेकर प्रयागराज ले आई। जबकि अतीक के नौकर शाहरूख(Shahrukh) पर आरोप है कि उसने शाइस्ता परवीन(Shaista Parveen) के कहने पर शूटर अरमान के भाई को 50 हजार रुपए पहुंचाए थे। नौकर, शाइस्ता परवीन के परिवार वालों से मुलाकात करने के दौरान ही धरा गया। एसटीएफ ने उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया है।

उमेश पाल की हत्या के बाद से ही गुड्डू मुस्लिम है फरार

एक सामने आई वीडियो के आधार पर कहा तो ये भी जा रहा है कि गुड्डू का अक्सर वहां आना जाना होता था। ये सामने आई वीडियो तीन मार्च की सुबह का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों बैठकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ घर की महिलाएं भी नज़र आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे के गले मिलते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इसमें सबसे बड़ी बाट उमेश पाल हत्याकांड में गुड्डू मुस्लिम मुख्य आरोपी है उससे भी बड़ी बात उमेश पाल की हत्या के बाद से ही गुड्डू मुस्लिम फरार चल रहा है। खबर तो ये भी आ रही है कि इसी साल फरवरी में प्रयागराज(Prayagraj) में उमेश पाल की हत्या के बाद  से अतीक का बेटा असद और शूटर मुस्लिम गुड्डू व साबिर मेरठ आए थे। उन्होंने बताया कि डॉ. अखलाक को शूटरों को संरक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

UP News: मुजफ्फरनगर में किसान की हत्या से मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular