Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUnnao Murder Case : उन्नाव मर्डर केस पर सियासत, प्रियंका ने यूपी...

Unnao Murder Case : उन्नाव मर्डर केस पर सियासत, प्रियंका ने यूपी सरकार को घेरा

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Unnao Murder Case : उन्नाव मर्डर केस में अब राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि उन्नाव में जो घटा वो उत्तर प्रदेश में नया नहीं है। एक दलित लड़की की मां अपनी बेटी का पता लगाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटती रही। अंत में उसको अपनी बेटी का शव मिला। प्रशासन ने उसकी एक नहीं सुनी। बीजेपी को इस मुद्दे पर राजनीति करने की बजाय जवाब देना चाहिए कि प्रशासन क्यों उस मां को जनवरी से दौड़ाता रहा? किसने इस बिटिया की मां की गुहार नहीं सुनी? (Unnao Murder Case)

एक अन्य ट्वीट में प्रियंका गांधी ने सीएम को टैग कर कहा कि योगी आदित्यनाथ जी आप अपने भाषणों में कानून व्यवस्था की बात करना छोड़ दीजिए। आपके प्रशासन में महिलाओं को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ता है, महिलाओं पर अत्याचार होने पर उनकी आवाज सुनी ही नहीं जाती। महिलाओं पर अत्याचार कर उनकी हत्या कर दी जाती है और आप झूठे दावों में व्यस्त रहते हैं।

समाजवादी पार्टी से है आरोपी का नाता (Unnao Murder Case)

उधर, इस मामले में हत्यारोपी का नाता सपा के नेता से जोड़ा जा रहा है। इसे लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिन सपा नेता का नाम इसके साथ जोड़ा जा रहा है। उनका निधन हुए 4 साल हो चुके हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वो सपा में है। उनका देहांत 4 साल पहले हो गया। आखिर पुलिस को इतने दिन क्यों लग गए ढूंढने में। (Unnao Murder Case)

पुलिस सख्त कार्रवाई पहले भी कर सकती थी। मृत युवती की मां जो भी मांग कर रही हैं वह पूरी की जाए। इससे पहले सपा ने मामले में ट्वीट कर कहा था कि बीजेपी राज में अन्याय तले फिर उन्नाव में हुआ बेटी से जघन्य अपराध। दलित बेटी की हत्या के जिम्मेदरार सीएम हैं। हत्यारोपी का सपा से कोई नाता नहीं है। मिशन शक्ति का प्रचार करने वाली सरकार में नहीं सुनी गई बेटी की गुहार। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना। दोषियों को कठोतम सजा मिले।

(Unnao Murder Case)

Also Read : Family Deny To Funeral Of Their Daughter: उन्नाव में पीड़ित परिवार ने नहीं किया युवती के शव का अंतिम संस्कार, प्रशासन के सामने रखीं शर्तें

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular