Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUnnao News : मुख्यमंत्री ने जनपद उन्नाव में आकाशीय बिजली गिरने से...

Unnao News : मुख्यमंत्री ने जनपद उन्नाव में आकाशीय बिजली गिरने से हुई पशु हानि का लिया संज्ञान 

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Unnao News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद उन्नाव में आकाशीय बिजली गिरने से हुई पशुहानि का संज्ञान लेते हुए प्रभावित पशुपालकों को अनुमन्य सहायता राशि प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि प्रति भेड़ चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रभावित पशुपालक को वितरित की जाए।

127 भेड़ों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत

जानकारी अनुसार कि जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार जनपद की तहसील हसनगंज के एक पशुपालक की 127 भेड़ों की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई। प्रति भेड़ 04 हजार रु. की सहायता राशि प्रभावित पशु पालक को वितरित की जाए।एक अन्य पशुपालक की दुधारू भैंस की भी  आकाशीय बिजली गिरने से  मौत हो गई ।उक्त प्रभावित पशुपालक को 37,500 रुपये राहत राशि प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें-

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular