Monday, July 8, 2024
HomeअपराधUnnao: बेटे और सौतेली बेटी पर माँ की हत्या का आरोप, पुलिस...

Unnao: बेटे और सौतेली बेटी पर माँ की हत्या का आरोप, पुलिस ने दोनों को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर कुल 15 घाव प्रकाश में आये थे।

- Advertisement -

(Son and step daughter accused of killing mother):  घटना उन्नाव (Unnao) की है। जहा बीते 6 मार्च को सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन्स में महिला की हत्या का मामला सामने आया है।

  • भाई – सौतेली बहन के बीच थे अवैध संबंध
  • क्या है पूरा मामला
  • अधिकारी ने दी जानकारी
  • चाकू मार कर दी हत्या 
भाई – सौतेली बहन के बीच थे अवैध संबंध

महिला अपनी सौतेली बेटी के साथ किराए के मकान में रहती थी। पुलिस को सोमवार को उसका शव बेड पर पड़ा मिला था और बेटी भी घर से गायब थी।

पुलिस ने आज घटना का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार उसकी सौतेली बेटी और बेटे के बीच अवैध संबंध थे।

क्या है पूरा मामला

दरअसल माँ के बहार जाने पर एक दिन पहले उसका बेटा घर आया था। लेकिन थोड़ी ही देर बाद माँ वापस आई तो दोनो को आपत्तिजनक स्थिति में देखा।

जिसके बाद उस सब के बीच अनबन हुआ। यही कारण था की दोनों ने मिल कर इस हत्या को अंजाम दिया। फिलहाल महिला की हत्या करने वाले अभियुक्त व अभियुक्ता को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारी ने दी जानकारी

सिटी के अधिकारी आशुतोष ने बताया कि 06 मार्च को सिविल लाइन में महिला की हत्या की घटना आई थी। जिसमे जयप्रकाश की लिखित तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला की हत्या कर देने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।

जिसके बाद आज पुलिस सीसीटीवी वीडियो फुटेज के आधार पर हत्या के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए निकली। अपराधी शिवम रावत व तन्नू सिंह को पुलिस ने SVM इण्टर कालेज गंदा नाला पुलिस आफिस के पास से गिरफ्तार किया है।

चाकू मार कर दी हत्या 

जिसके बाद पुलिस ने दोनो को जेल में बंद कर, पूछ ताछ किया। दोनों आरोपियों ने अपने जुर्म को स्वीकार लिया है। दोनो रिश्ते में सौतेले भाई बहन है एवं दोनों के मध्य प्रेम प्रसंग की बात प्रकाश में आयी है।

अपराधी तन्नू सिंह की सगाई सफीपुर के रहने वाले व्यक्ति के साथ पूर्व में हो चुकी थी। जिससे शिवम उपरोक्त नाराज था। जिसके बाद 5 मार्च को शिवम पूर्व नियोजित मंशानुरुप तन्नू की माँ शशि सिंह से बात करने तन्नू के घर गया और वहीं रात में रुक गया।

06 मार्च को सुबह करीब चार बजे के आस पास मौका पाकर शिवम एवं तन्नू ने शशि सिंह की चाकू मार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये।

also read- हल्द्वानी (Haldwani) में मनाई जा रही बैठकी और खड़ी होली, जानिए क्या है मनाने का तरीका

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular