Friday, July 5, 2024
HomeमनोरंजनUP Assembly Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022, कैबिनेट मंत्री स्वामी...

UP Assembly Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का यूपी भाजपा सरकार से इस्तीफा

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Assembly Election 2022 प्रदेश में 17वीं विधानसभा के गठन से पहले बहुजन समाज पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य का भाजपा से मोहभंग हो गया है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद से ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से इस्तीफा दे दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा प्रेषित किया है।

भाजपा को छोड़कर सपा का थामा दामन UP Assembly Election 2022

योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस्तीफा देने के साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली है। कुशीनगर के पडरौना से भारतीय जनता पार्टी के विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले मंत्री हैं, जिन्होंने इस्तीफा दिया है। वह पडरौना से लगातार तीन बार से विधायक हैं। लखनऊ में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने कैबिनेट मंत्री के पद से अपना इस्तीफा दिया।

तिलहर से विधायक रोशन लाल का भी भाजपा से इस्तीफा UP Assembly Election 2022

शाहजहांपुर के तिलहर से विधायक रोशन लाल ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। इन्होंने आठवीं तक की पढ़ाई की है। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रोशन लाल बसपा से भाजपा में में शामिल हो गए थे। वह बसपा सुप्रीमो मायावती के करीबी थे। रोशन लाल वर्मा और इनके बेटे कई बार विवादों में आ चुके हैं।

Read More: BJP Meeting in Delhi On 11 January: भारतीय जनता पार्टी मंगलवार को दिल्ली में करेगी उम्मीदवारों को लेकर मंथन, 13 जनवरी को कर सकती है उम्मीदवारों का ऐलान

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Asheesh Shrivastava
Asheesh Shrivastava
I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS
RELATED ARTICLES

Most Popular