Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Assembly Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, ममता बनर्जी,...

UP Assembly Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, ममता बनर्जी, शरद पवार और तेजस्वी यादव यूपी चुनाव में सपा के पक्ष में करेंगे प्रचार

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Assembly Election 2022 भाजपा को यूपी की सत्ता से दूर करने के लिए विपक्ष कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, शिवसेना के मंत्री आदित्य ठाकरे के साथ संजय राउत सपा के पक्ष में प्रचार करते नजर आएंगे।

ममता 8फरवरी को कर सकती हैं प्रचार UP Assembly Election 2022

कोरोना के कारण चुनाव आयोग ने अगर रैलियों व जनसभाओं की इजाजत नहीं दी तो ये नेता वर्चुअल रैली के जरिए सपा के पक्ष में प्रचार करेंगे। इस क्रम में ममता बनर्जी आठ फरवरी को लखनऊ व वाराणसी में सपा के लिए प्रचार कर सकती हैं। वह वर्चुअल रैलियों को भी संबोधित करेंगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहले ही बुलंदशहर की अनूपशहर सीट से एनसीपी के नेता केके शर्मा को सपा-एनसीपी गठबंधन का संयुक्त उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं।

UP Assembly Election 2022 एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार भी ममता बनर्जी के साथ मौजूद रह सकते हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव पूर्वी यूपी में सपा के समर्थन में प्रचार करेंगे। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे और संजय राउत प्रदेश में भाजपा के खिलाफ प्रचार करेंगे। सूत्रों के अनुसार झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन भी सपा के समर्थन में प्रचार कर सकते हैं। हेमंत ने बंगाल विधान सभा में टीएमसी के समर्थन में भी प्रचार किया था।

Read More: UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले – हमने जो कहा वोह कर के दिखा दिया, सीएम ने लांच किया नया गीत

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Asheesh Shrivastava
Asheesh Shrivastava
I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS
RELATED ARTICLES

Most Popular