Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Board Exam 2023: 55 की उम्र में 12वीं का इम्तिहान दे...

UP Board Exam 2023: 55 की उम्र में 12वीं का इम्तिहान दे रहे BJP के पूर्व विधायक, भविष्य में करना चाहते हैं इसकी पढ़ाई

- Advertisement -

लखनऊ। बरेली से भाजपा के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतोल 55 साल की उम्र में इंटरमीडिएट यानी 12वीं की कक्षा की परीक्षा दे रहे हैं। मिश्रा दो बार के विधायक रह चुके हैं, ने कहा कि उनका मानना है कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती। वह 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद आगे कानून की पढ़ाई करना चाहते हैं।

खबर में खास: 

  • दो साल पहले इस कारण आए थे सुर्खियों में
  • BJP से 2017 में आखिरी बार चुने गए थे विधायक

दो साल पहले इस कारण आए थे सुर्खियों में

बता दें कि राजेश मिश्रा दो साल पहले तब सुर्खियों में आए थे। जब उनकी बेटी ने एक दलित से शादी की थी। मामला तूल तब पकड़ा जब उनकी बेटी शादी करने के लिए घर से भाग गई थी बेटी के इस फैसले के बाद न सिर्फ राजेश मिश्रा ब्लकि उनके परिवार ने भी इस कदम का कड़ा विरोध जताया था।

BJP से 2017 में आखिरी बार चुने गए थे विधायक

बीजेपी के नेता राजेश मिश्रा बरेली के निकट भरतौल गांव के रहने वाले हैं। वे वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की टिकट पर बिथरी चैनपुर से विधायक चुने गए थे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उनका पत्ता कट गया था। इस चुनाव में उनके स्थान पर पार्टी ने डा. राघवेंद्र शर्मा को टिकट दिया था और डा. राघवेंद्र ने यहां से जीत हासिल की थी।

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular