Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Budget Session 2023: इस दिन पेश होगा योगी सरकार के दूसरे...

UP Budget Session 2023: इस दिन पेश होगा योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट, लोकसभा चुनाव को देखते 7 लाख करोड़ का हो सकता है बजट

- Advertisement -

UP Budget Session 2023: उत्तर प्रदेश का Budget सत्र 20 फरवरी को विधानसभा में पेश होगा। 21 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्ताव पेश करने करने जा रहे हैं। खबर के मुताबिक आगामी 18वीं लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार विधानमंडल में करीब 7 लाख करोड़ का बजट पेश कर सकती है।  इस बजट में सरकार का ध्यान युवाओं, किसानों और महिलाओं के विकास पर रहेगा।

खबर में खास:

  • राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से बजट सत्र की होगी शुरूआत
  • 22 फरवरी को 11 बजे पेश हो सकता है बजट
  • 7 लाख करोड़ रूपए का बजट पेश कर सकती है सरकार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से बजट सत्र की होगी शुरूआत

20 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा व विधान परिषद का संयुक्त अधिवेशन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण होगा। बजट सत्र के दौरान शनिवार को भी सदन चलेगा।

22 फरवरी को 11 बजे पेश हो सकता है बजट

विधानसभा सचिवालय ने बुधवार को 20 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक यानी सदन 19 दिनों तक चलेगा। विधान सभा सचिवालय के विशेष सचिव बृज भूषण दुबे की ओर से जारी कार्यक्रम में 21 फरवरी को निधन की सूचनाएं ली जाएंगी। शोक प्रस्ताव रखने के बाद विधानसभा स्थगित हो जाएगी। 22 फरवरी को 11 बजे बजट पेश किया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो जाएगी।

7 लाख करोड़ रूपए का बजट पेश कर सकती है सरकार

21 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्ताव पेश करने करने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए सरकार करीब 7 लाख करोड़ रूपए का बजट पेश कर सकती है। इस बजट के द्वारा योगी सरकार किसानों, नौजवानों और महिलाओं को काफी कुछ देने की घोषणा कर सकती है।

READ MORE: Ramcharitmanas Row: रामचरितमानस विवाद के बीच स्वामी प्रसाद मौर्य पर तलवार से हमला, पुलिस को पत्र लिख महंत राजूदास पर लगाया आरोप 

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular