Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP By Elections: आजम खान का पुलिस प्रशासन पर आरोप, वोटरों को वोट...

UP By Elections: आजम खान का पुलिस प्रशासन पर आरोप, वोटरों को वोट नहीं देने दे रही पुलिस 

- Advertisement -
UP By Elections
इंडिया न्यूज, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)। आजम खान अक्सर अपने बयानों से विवादों में फंसे रहते। अभी कुछ दिन पहले ही उनके ऊपर उनके बयानों के चलते 2 केस दर्ज किये जा चुके हैं। उनके ऊपर अक्सरभड़काऊ बयान देने का आरोप लगता आया है। हाल ही में उन्होंने इलेक्शन कमीशन पर भी टिप्पणी की थी जिसके चलते उन पर केस भी हुआ है। वहीं आज फिर उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है। आज युपी में मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर व खतौली विधानसभा सीट पर मतदान हो रहे हैं।  आज़म खान ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है।
लोगो को घर में कैद कर रही पुलिस 
आजम खान ने भाजपा पर बयानी हमला करते हुए पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। आजम खान का कहना है कि उत्तर प्रदेश उपचुनाव में बर्बरता की जा रही है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस लोगों को वोट देने से रोक रही है। वोट देने जा रहे लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर रही है। इतना ही नहीं आजम खान का कहना है कि पुलिस द्वारा लोगों को बुरी तरह पीटा भी जा रहा है। 
 
आजम खान का रामपुर से नाता 
इस बार समाजवादी पार्टी  तरफ से रामपुर विधानसभा के उपचुनाव में आजम के वफादार असीम रजा मैदान में हैं। आजम खान का रामपुर से पुराना पुराना नाता रहा है। करीब चार दशकों से आजम का रामपुर की सीटों पर कब्ज़ा है। करीब 45 सालों में आजम खान और उनके परिवार के ही किसी न किसी सदस्य ने रामपुर से चुनाव लड़ा है। आजम खान खुद रामपुर की सीट से 12 बार चुनाव लड़ चुकें हैं, जिसमें से 10 बार उन्होंने जीत भी हासिल की है। मगर सीट दी है। यह पहली बार है जब आजम खान के परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ रहा है।
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular