Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशLucknow: मुख्यमंत्री योगी ने सरदार पटेल को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि,  बताया...

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी ने सरदार पटेल को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि,  बताया लौहपुरुष वर्तमान भारत के शिल्पी 

- Advertisement -

Lucknow

इंडिया न्यूज,लखनऊ (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 72वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मृति समारोह समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने लौहपुरुष की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

भावी पीढ़ी के लिए महान आदर्श
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत माता के महान सपूत लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल आज के ही दिन 1950 में विदा हुए थे। उन्होंने देश के सामने भावी पीढ़ी के लिए महान आदर्श रखा था। वल्लभ भाई पटेल महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। आजादी के बाद संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। स्वतंत्र भारत का स्वरूप कैसा होना चाहिए। लौहपुरुष को लोग वर्तमान भारत के शिल्पी के रूप में श्रद्धा और सम्मान से स्मरण करते हैं।

वर्तमान और भावी पीढ़ी को करे प्रेरित
सीएम ने कहा कि संकल्प लें, उनके योगदान से वर्तमान और भावी पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे। नए भारत के निर्माण में उनकी बड़ी भूमिका है। आजादी के तत्काल बाद शिक्षा,पशुधन,कृषि और किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने के साथ ही सरदार पटेल ने इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया था। उनके द्वारा आजादी की लड़ाई और इसके बाद की भूमिका आज भी प्रासंगिक और प्रेरणादायी है। उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

इस दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया,सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मृति समारोह समिति की अध्यक्ष राजेश्वरी देवी वर्मा,विधायक शशांक वर्मा,आशीष सिंह आशू,विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Connect Us Facebook | Twitter 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular