Sunday, May 19, 2024
HomeCrime NewsUP Crime: मां के सामने बेटी का रेप करता था सौतेले पिता,...

UP Crime: मां के सामने बेटी का रेप करता था सौतेले पिता, बेटे से करता कुकर्म… दिल दहला देगी ये खबर

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक सौतेले पिता नाबालिग बेटी (10) और बेटे (12) के साथ बलात्कार और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। बच्चे अपने सौतेले पिता से इतना तंग आ गए थे की उन्होंने घर छोड़ना ज्यादा बेहतर समझा। बच्चों ने डरे-सहमे पुलिस में जब रिपोर्ट की तो यह घटना सुनकर सभी हैरान रह गए। इस घटना की जानकारी शुक्रवार को गाजियाबाद पुलिस ने दी। पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मां ने डरा-धमकाकर दोनों बच्चों को करा दिया था चुप

एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि दस साल के बच्ची के साथ दुष्कर्म की मामले में पुलिस ने सौतेले पिता और मां दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे अपने सौतेले पिता से इतना डर गए थे कि वो अपना घर का पता नही बता पा रहे थे। जब एक पुलिसकर्मी ने उस बच्चे से प्यार से पूछा तो बच्चों ने बताया कि कोरोना काल में उसकी मां की मौत हो गई थी। जिसके बाद मां ने उस व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। जब पुलिस ने पूछा की मां ने आप लोगों को कोई सपोर्ट नहीं किया तो बच्चों ने कहा, मां ने हम लोगों को डराकर चुप करा दिया और इलाज करवाने के लिए बोलती थी।

Also Read- Road Accident: यूपी के बलरामपुर में भयानक रोड एक्सीडेंट, मौके पर दो की मौत

घर से भागी बच्ची को घरवालों ने ढूंढने का कोई प्रयास नहीं किया

दिनो-दिन पिता के बर्बर्ता से बच्चे परेशान हो गए थे। बेटे ने पिता से परेशान करने के कारण एक चाय की दुकान पर काम पकड़ लिया और घर आना छोड़ दिया। जबकि दस वर्षिय बेटी ने भी तंग आकर 20 जनवरी को घर छोड़ दिया। बच्चों के घर से जाने पर मां ने उसकी तलाश नहीं की। जिसके बाद यह बच्ची दिल्ली पुलिस के हाथ लगी, जब जाकर इस बर्बरता का खुलासा हो पाई।

पुलिस ने क्या कहा?

द हिंदू के रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने कहा, “पीड़ित बच्चों की मां ने बच्चों को चुप कराने के लिए उनकी उंगलियों के नाखून खींचने के लिए चिमटे का प्रयोग किया। साथ वे दोनों चुप रहे इसके लिए और कई तरह के दुर्व्यवहार किया।”
Also Read- UP Board Calendar 2025: यूपी बोर्ड ने जारी किया कैलेंडर, बताया अगले साल किस महीने होंगे बोर्ड परीक्षा

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular