Sunday, July 7, 2024
HomeCrime NewsUP Crime: नहाते सहेली का वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर डाला,...

UP Crime: नहाते सहेली का वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर डाला, रिश्तेदारों से मिली जानकारी, FIR दर्ज

UP Crime: नहाते सहेली का वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर डाला, रिश्तेदारों से मिली जानकारी, FIR दर्ज

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक लड़की ने अपनी सहेली के नहाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस वीडियो को लेकर लड़की के पास रिश्तेदारों के फोन आने लगे। जब रिश्तेदारों ने उसे वायरल वीडियो की जानकारी दी तो लड़की के पैर तले जमीन खीसक गई। पीड़िता ने आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली लड़की पर एफआईआर दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामले में FIR दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के पारा निवासी युवती (20 वर्ष) के मुताबिक घर में अस्थाई बाथरूम है, जिसमें पीड़िता नहा रही थी। इसी दौरान उसकी  सहेली सपना घर आई। उसने लड़की को बाथरूम से निकल जाने को कहा, लेकिन वह बाहर नहीं गई और  उससे बातें करती रही। मौका पाकर सपना ने नहाते हुए सहेली का वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वायरल वीडियो परिजनों तक पहुंचने के बाद काफी हंगामा हुआ।

Also Read- Lok Sabha Election: चुनाव आयोग ने यूपी के 4 IPS अफसरों का किया ट्रांसफर, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

शिकायत करने पर मारपीट

परिजनों से युवती को आपत्तिजनक वीडियो के बारे में पता चला तो पीड़िता ने आरोपी युवती के घर जाकर शिकायत की। वहां उसकी बात सुनने की बजाय आरोपी युवती के भाई, पिता और मां ने उसके साथ मारपीट की। इस मामले में पीड़िता ने लिखित शिकायत देकर FIR दर्ज कराई। पारा कोतवाली के इंस्पेक्टर ब्रजेश वर्मा ने कहा कि पूरे मामले पर पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।

Also Read- UP Lok Sabha Election: भैंस पर सवार हो पर्चा दाखिल करने पहुंचा शख्स, सांसद बनने का सपना चकानाचूर

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular