Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Election 2022 Phase 4 : यूपी चुनाव 2022 फेस 4,...

UP Election 2022 Phase 4 : यूपी चुनाव 2022 फेस 4, फतेहपुर, बांदा और उन्नाव में कई बूथों पर कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ मतदान

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, कानपुर:

UP Election 2022 Phase 4 यूपी विधान सभा चुनाव के लिए बुधवार को फेज 4 का मतदान हुआ। इस दौरान फतेहपुर, बांदा और उन्नाव में कई बूथों पर कुछ समय के लिए मतदान प्रभावित हुआ। कई जगह तकनीकी खामियों को दूर कर मतदान शुरू किया गया वहीं कई जगह दूसरी ईवीएम मशीन को मंगाया गया।

एक घंटे देर से शुरू हुआ मतदान UP Election 2022 Phase 4

बांदा जिले की नरैनी विधानसभा सीट में ग्राम लमेहटा के मजरा शिवहारी के प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 341 में मतदान के लिए ग्रामीणों की लाइन लगी थी। ईवीएम में तकनीकी खराबी होने के चलते एक घंटे देरी से मतदान शुरू हो सका। ऐसे ही अतर्रा के बूथ संख्या 214 में भी ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते आधे घंटे देरी से मतदान शुरू हो सका।

UP Election 2022 Phase 4 कालिंजर के बूथ संख्या 141 व 142 में ईवीएम खराब होने पर पीठासीन अधिकारी ने एसडीएम नरैनी को सूचना देते हुए दूसरी ईवीएम उपलब्ध कराने की बात कही। जिसके बाद दूसरी ईवीएम आने के पर लगभग डेढ़ घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। जिले की सदर विधानसभा सीट के झंझरी पुरवा में एकलव्य इंटर कालेज बूथ नंबर 45 में भी ईवीएम खराब होने के कारण 45 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। जबकि नरैनी विधानसभा सीट के ग्राम पुनाहुर के अंश सियाराम पुरवा में दोपहर एक बजे वीवी पैट खराब होने की सूचना पर पहुंचे इंजीनियर द्वारा तकनीकी खामी दूर करने पर आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा।

UP Election 2022 Phase 4 तिंदवारी विधानसभा सीट के ग्राम महोखर के बूथ संख्या 305 में वीवी पैट खराब हो गई। जिसकी सूचना पर तहसीलदार पैलानी तिमिराज सिंह द्वारा दूसरी वीवीपैट पहुंचने पर आधे घंटे बाद वोटिंग शुरू हुई। वहीं बूथ नंबर 161 में भी वीवी पैट में तकनीकी खराबी के चलते 20 मिनट मतदान बाधित रहा। यही हाल कई अन्य जिलों का रहा। जहां तकनीकी कारणों से कई बूथों पर मतदान प्रभावित हुआ।

Also Read :Azamgarh Liquor Scandal : आलीशन कोठियों में छिपाकर रखा था ‘जहर’

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
Asheesh Shrivastava
Asheesh Shrivastava
I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS
RELATED ARTICLES

Most Popular