Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP GIS 2023: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का मैक्सको और मंत्री जितिन-नंदी...

UP GIS 2023: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का मैक्सको और मंत्री जितिन-नंदी का जर्मनी में पहला रोड शो आज

- Advertisement -

UP GIS 2023

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। अगले साल 2023 के फरवरी महीने में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने वाली है। इसकी तैयारी में योगी सरकार जुट गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ मुलाकात की, वहीं दूसरी तरफ से आज विदेशों में रोड शो भी शुरू हो गए हैं। मैक्सिको में यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का पहला रोड शो है। उनके साथ मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद भी हैं।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर योगी सरकार ने 10 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को जिम्मेदारी दी है। इसी क्रम में वैश्विक स्तर पर यूपी में निवेश कराने की तैयारियों में योगी मंत्रिमंडल के सदस्य शुक्रवार से विदेश दौरे पर हैं।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद मैक्सिको में रोड शो कर रहे हैं। वहीं पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद और औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी जर्मनी में रोड शो कर रहे हैं। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना लंदन में रोड शो करेंगे। मंत्रियों के साथ अधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल भी मौजूद है।

सीएम योगी पहली बार जाएंगे अमेरिका
सीएम योगी आदित्यनाथ भी विदेश के दौरे पर जाएंगे। संभावना है कि सीएम 28 नवंबर तक यात्रा पर निकलेंगे। अमेरिका व ब्रिटेन की यह उनकी पहली यात्रा होगी। इसके अलावा दो दर्जन से ज्यादा आईएएस, इन्वेस्ट यूपी के अधिकारी व अन्य भी इस दौरे में शामिल किए जा रहे हैं।

10 लाख करोड़ रुपए यूपी में निवेश लाने का लक्ष्य
इस यात्रा का मकसद विभिन्न देशों में जाकर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए निवेशकों व कंपनियों को आमंत्रित करना व यूपी में निवेश के लिए तैयार करना है। यह समिट लखनऊ में अगले साल 10 से 12 फरवरी तक होनी है। इसके जरिए योगी सरकार ने 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश यूपी में लाने का लक्ष्य रखा है।

इसके लिए विदेशों में यूपी की ब्रांडिंग करने को विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय शहरों में निवेशकों के साथ बैठकें होंगी। मुख्यमंत्री के अलावा जाने वाले मंत्री भी अलग अलग दिन विदेशों का दौरा कर कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मिलेंगे और यूपी में निवेश की आपार संभावनाओं के बारे में बताएंगे। हर समूह में दो मंत्री रखे गए हैं।

सपा ने मंत्रियों के दौरे पर साधा निशाना
सपा नेता सुनील कुमार साजन ने मंत्रियों के विदेश दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री विदेश दौरे पर हैं, अच्छी बात है। वहां जाकर कुछ सीखकर आएं। यहां आने के बाद जाति धर्म के नाम पर बांटने का काम न करें। उपचुनाव में सपा को बड़ी जीत मिली है। इस जीत से 2024 की राह अब आसान होगी। नेता शिवपाल यादव के पार्टी में आने से पार्टी और मजबूत होगी। सपा अब बेरोजगार किसानों के मुद्दे पर मजबूती से लड़ेगी।य

यह भी पढ़ें: शिक्षा में सुधार के लिए ऑस्ट्रेलियाई डेलीगेशन के साथ मंथन, मंत्री आजाद बोले- यूपी के विकास को मिलेगी गति

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular