Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP: देवरिया जेल में गूंज रहे गायत्री मंत्र, कैदियों ने मंत्रोच्चार कर...

UP: देवरिया जेल में गूंज रहे गायत्री मंत्र, कैदियों ने मंत्रोच्चार कर डाली यज्ञ में आहूति, जानिए क्यों बदली है यहां की आबोहवा

- Advertisement -

UP

इंडिया न्यूज, देवरिया (Uttar Pradesh)। सूबे की जेलों मे जहां कई तरह के जुर्म की सजा काट रहे कैदी बंद हैं, तो कई विचाराधीन कैदी जेल में रहते हैं। वहीं देवरिया जिले के जिला कारगार में कैदियों के बीच अच्छे माहौल बनाने के लिए गायत्री मंत्रों के उच्चारण के साथ हवन किया गया । बताया जा रहा है कि इसका मकसद बंदी-कैदियों का मानसिक स्वास्थ्य दुरुस्त करना और उन्हें आस्थावान बनाना है, ताकि वे अच्छाई का अनुसरण कर समाज की मुख्य धारा में शामिल हो सकें। इससे जेल का वातावरण भी भक्तिमय हो रहा है।

देवरिया कारागार 2100 कैदी बंद हैं। इनमें सजायाफ्ता और विचाराधीन बंदी हैं। इनके जीवन में सुधार लाने के लिए जेल प्रशासन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया है। अब यहां गायत्री मंत्र की धुन सुनाई दे रही है। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन यज्ञ चल रहा है।

8 विद्वानों ने कराया हवन पूजन
जेल अधीक्षक बीएन मिश्रा ने कहा कि कैदियों में आध्यात्मिक रुझान लाने के लिए इस तरह का आयोजन समय समय पर कराया जाता है। जिसके लिए गायत्री शक्ति पीठ से जिला कारागार देवरिया में आठ विद्वान आये हुए थे। जिन्होंने हवन कराते हुए गायत्री मंत्रों का उच्चारण कराते हुए शक्ति पीठ और अन्य धार्मिक किताबे वितरित की । उम्मीद है की कैदियों के व्यवहार मे सुधार आयेगा।

यह भी पढ़ें: पति के शव को एक दिन बेडरूम में रखा, गुनाह कबूला तो सन्न रह गए पुलिसवाले

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular