Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का सपा-बसपा पर हमला, कहा-...

UP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का सपा-बसपा पर हमला, कहा- ये आरक्षण विरोधी पार्टियां हैं

- Advertisement -

UP News

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष के लखनऊ दौरे से पहले बीजेपी मुख्यालय पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और धर्मपाल सिंह ने बड़ी बैठक की। इस बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कई बड़ी बातें कही। वहीं नगर निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा इन चुनावों में जीत दर्ज करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, ‘सभी देश वासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी पार्टी का संकल्प सभी वर्ग के व्यक्ति का सम्मान और सुरक्षा करना है। हमारी पार्टी 2023 के निकाय चुनाव में शत प्रतिशत जीत हासिल करेगी।’

2024 चुनाव में होगी शत प्रतिशत जीत
वहीं लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी 2024 चुनाव में शत प्रतिशत जीत दर्ज करेगी। उन्होंने आगे कहा, ‘कल से दो दिन के प्रवास पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष आ रहे है। पदाधिकारियों को दिए गए काम की समीक्षा भी होगी। आगे आने वाले चुनाव को लेकर चर्चा होगी।’

सपा-बसपा पर साधा निशाना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘सपा बसपा ये सभी आरक्षण विरोधी पार्टियां हैं। ये भाजपा और जनता के गठबंधन से डरते है। इस लिए चुनाव से घबराते है। सपा-बसपा के आरक्षण का मतलब है सिर्फ इनके परिवार का आरक्षण।’

यह भी पढ़ेंNoida: नई ईयर पार्टी में हुई मारपीट, पुलिस ने पहुंचकर आरोपियों को किया गिरफ्तार 

Connect Us Facebook | Twitter

 

 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular