Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsUp News: राजाभैया और भानवी सिंह की सुनवाई टली, पढ़िए वजह

Up News: राजाभैया और भानवी सिंह की सुनवाई टली, पढ़िए वजह

- Advertisement -

(Uttar Pradesh) कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया ने अपनी पत्नी को तलाक देने की अर्जी दिल्ली के साकेत कोर्ट में डाली थी। दोनों पति पत्नी को हाजिर होने के लिए नोटिस दिया गया था। जिसकी सुनवाई आज होनी थी। लेकिन कोर्ट का जज छुट्टी पर था। जिसके कारण सुनवाई टल गई है। आज तलाक की सुनवाई नहीं हो पाई। अगली सुनवाई 23 मई 2023 को होगी।

1995 में दोनों ने शादी की थी

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया की शादी वर्ष 1995 में बस्ती की रहने वाली राजघराने की राजकुमारी भानवी सिंह से हुई थी। शादी के वक्त राजाभैया की आयु 25 साल रही होगी। वहीं भानवी सिंह 20 साल की थी। दोनों के चार बच्चे भी हैं। जानकारी दें कि कुछ समय पहले से ही दोनों के रिश्ते में खटास चल रही थी। कुछ साल पहले से पति से अलग होकर भानवी सिंह दिल्ली स्थित अपने आवास पर रहती थीं।

अक्षय प्रताप मुकदमे के ठीक बाद कलह

राजाभैया और उनकी पत्नी के बीच कलह काफी समय से था। लेकिन ये मामला सार्वजनिक तब हो रहा है जब भानवी सिंह ने राजाभैया के बेहद करीब रहने वाले एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी और जालसाजी समेत कई संगीन आरोप लगा कर मुकदमा दर्ज करवाया था।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular