Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP News: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन का एक नया वीडियो...

UP News: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन का एक नया वीडियो वायरल, साथ में बेटा असद भी आ रहा नजर

- Advertisement -

UP News: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को पुलिस तलाश रही है। पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए भी कहा था। वहीं पुलिस को इनपुट मिली थी कि अतीक के सुपुर्द-ए-खाक में आ सकती है। हालांकि पुलिस ने चेतावनी थी कि वो अगर शामिल होना चाहती है तो इससे पहले उसको पुलिस के सामने सरेंडर करना होगा। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे शाइस्ता के साथ उसका बेटा असद भी नजर आ रहा है। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद तमाम बाते निकल कर सामने आ रही है। पूरा वीडियो कुल 12 सेकेंड की अवधि का है।

पुलिस को शाइस्ता की तलाश

पुलिस उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता परवीन भी आरोपी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शाइस्ता लगातार अपना ठिकाना बदल रही है। 19 फरवरी के बाद से वह किसी सीसीटीवी या किसी इलाके में शाइस्ता नहीं देखी गई है। उस सीसीटीवी के सहारे पुलिस शाइस्ता की तलाश कर रही है। हालांकि पुलिस को किसी प्रकार की सफलता नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही शाइस्ता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्यों है पुलिस को शाइस्ता की तलाश

दरअसल उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता ने सूत्रधार की भूमिका में थी। इस प्रकरण को लेकर उसपर केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि अतीक, अशरफ और असद का सफाया हो चुका है इसलिए अब शाइस्ता ही वो कड़ी है जो अतीक आपराधिक नेटवर्क की जानकारी दे सकती है, इसीलिए पुलिस के लिए शाइस्ता का पकड़ा जाना जरूरी है। पुलिस लगातार शाइस्ता को ढूढ रही है।

Also Read: UP News: अब मुख्तार अंसारी के परिवार की बढ़ी मुश्किलें, विधायक अब्बास अंसारी की जमानत याचिका खारिज

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular