Monday, July 8, 2024
HomeLatest NewsUP News: भारत भ्रमण पर आये पर्यटक के साथ मार पीट ;...

UP News: भारत भ्रमण पर आये पर्यटक के साथ मार पीट ; पुलिस ने दबोचा

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: भारत भ्रमण पर आए विदेशी पर्यटक और उसके मित्र को उत्तर प्रदेश में पीटा गया। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज। जांच जारी।

उत्तर प्रदेश के कासगंज में भारत भ्रमण पर आये विदेशी पर्यटक और उसके मित्र के साथ होटल के मालिक और 8 से 10 कर्मियों ने पहले गाली गलौज की और फिर विरोध करने पर उनको पीटा। रात्रि में मुकदमा दर्ज कराने गए पर्यटक और उसके मित्र को पुलिस ने वापस लौटा दिया। बुधवार को उच्चधिकारियों क्र निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: Kanpur: बेटा नहीं हुआ तो महिला ने बाजार से चुराया बच्चा, पति से कहा- खरीदकर लाई हूं

स्लोवनिया से शोध कार्य के लिए आये थे भारत

यूरोप के स्लोवेनिया निवासी डॉ. स्मायो अपने मित्र आगरा विश्वविद्यालय के शोध छात्र शिवेंदु दीक्षित के साथ उप्र भ्रमण कर रहे थे। इसी क्रम में वह कासगंज के नदरई पूल और सोरोंजी भी आये थे। मंगलवार रात करीब 8 :45 बजे वह सोरो गेट फोर लेन स्थित स्थानीय होटल में खाना खाने गए थे।

उच्चाधिकारियों के कहने पर हुआ मुकदमा दर्ज 

आरोप है की होटल कर्मचारियों ने पहले किसी बात को लेके गली गलौज शुरू की फिर विरोध करने पर मार पीट शुरू कर दी। रात्रि में कासगंज कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह बुधवार को सीओ सदर अजित सिंह से मिलने पहुंचे। बाद उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया

ये भी पढ़ें: Muzaffarnagar: बिहार का इनामी गैंगस्टर, यूपी STF के एनकाउंटर में ढेर

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular