Monday, July 8, 2024
HomeLatest NewsUP News: ISI के लिए जासूसी करने वाला एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान को...

UP News: ISI के लिए जासूसी करने वाला एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेजता था Navy और Army की जानकारी

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP News: यूपी ATS ने गोवा नेवल शिपयार्ड बेस में पार्ट टाइम कर्मी के तौर पर काम करने वाले राम सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। इस एजेंट पर आरोप है कि वह पाकिस्तान को भारतीय नौसेना के कई युद्धपोतों की तस्वीरें और नौसेना बेस का वीडियो भेज रहा था। इसके बदले में उसे पाकिस्तान से पैसे मिल रहे थे। यूपी एटीएस संगठन का कहना है जल्द ही कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा.

यह है पूरा मामला

यूपी एटीएस ने गोवा नेवल शिपयार्ड के अंशकालिक कर्मचारी आईएसआई एजेंट राम सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है कि राम सिंह ने आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले कई अन्य लोगों की जानकारी अपने मोबाइल और बैंक खाते में है। यूपी एटीएस का कहना है कि जल्द ही कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: ईरान के राष्ट्रपति की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत!

जानकारी के अनुसार, राम सिंह गोवा शिपयार्ड नेवल बेस में पार्ट टाइम कर्मी के रूप में काम करता था और भारतीय नौसेना के युद्धपोतों में इंसुलेशन लगाने का काम करता था। दो साल से उसके बैंक खातों में अचानक भारी मात्रा में पैसे ट्रांसफर होने लगे. जांच द्वारा पता चला कि राम सिंह नौसेना और सेना की कई गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तानी एजेंटों को समय पर दे रहा था।

महिला एजेंट भी थी शामिल

यूपी एटीएस की जांच में पता चला है कि पाकिस्तान की आईएसआई एजेंट एक महिला ने खुद को कीर्ति कुमारी बताकर राम सिंह से दोस्ती की थी। इसके बाद वह पैसों का लालच देकर जासूसी करवाने लगी। राम सिंह ने पाकिस्तानी एजेंट को भारतीय नौसेना के कई युद्धपोतों (warships) की तस्वीरें और नौसेना बेस (Naval Base) का वीडियो बनाकर भेज रहा था।

ये भी पढ़ें: UP News: एटा के एक युवक ने किया कई बार वोट डालने का दावा, चुनाव आयोग ने किया पोलिंग पार्टी को सस्पेंड

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular