Sunday, July 7, 2024
HomeअपराधUP News: अवैध बूचड़खाने में बेचा जाता था गौमांस, आजमगढ़ में रैकेट...

UP News: अवैध बूचड़खाने में बेचा जाता था गौमांस, आजमगढ़ में रैकेट का भाडाफोड़

- Advertisement -

यूपी के आजमगढ़ मे गौमांस का एक अवैध रैकेट पकड़ा गया है। शासन के निर्देशों के बाद पुलिस ने इस मांमले पर लगाम लगया है। शुक्रवार की देर रात मेंहनगर थाना के विषहम कतरा पुरवा में चल रहे अवैध बूचड़खाने पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने घेरा। जहां पर भारी मात्रा में गौ मांस के बरामदगी के साथ ही पांच लोगो समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पहले तो एसओ मेंहनगर ऐसी किसी कवायद से इंकार करते रहे, लेकिन मीडिया व उच्चाधिकारियों के मांमले में बात आने पर शनिवार की सुबह बूचड़ाखाना पकड़े जाने व आरोपियों की गिरफ्तारी की बात को स्वीकार की।

पूरे परिवार ने घर को बनाया बूचड़खाना

जानकारी के मुताबिक आरोपी जुल्फिकार का घर आबादी से दूर कब्रिस्तान के पास है। जहां पर वे पूरे परिवार के साथ मिलकर काफी समय से गौहतया कर रहा था। जुल्फेकार के पूरे परिवार ने आपने ही घर को मिलकर बूचड़खाने में तब तबदील कर दिया था। शुक्रवार के दिन रात लगभग नौ बजे भारी संख्या में पुलिस फोर्स विषहम गांव के कतरा पुरवा स्थित जुल्फेकार के घर पर दबिश देने पहुंची तो मौके से भारी मात्रा में गौमांस मिला। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही बरामद मांस को जेसीबी से गड्ढा करा कर दफन करा दिया गया।

कार्रवाई के दौरान कई आरोपी भागे

जब रात में एसओ विनय कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने ऐसी किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया। रात में ही एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल से बात करने पर उन्होंने जानकारी होने से इंकार किया और कहा कि पता कर बताते है। मीडिया व उच्चाधिकारियों के दबाव के बाद शुक्रवार की सुबह एसओ ने दो महिलाओं समेत पांच को पकड़ने व भारी मात्रा में गौ मांस बरामद होने की पुष्टि किया। सूत्रों की माने काफी समय से पकड़े गए लोगों द्वारा गोहत्या का कार्य किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान कई अन्य लोग मौके से भाग निकलने में भी सफल रहे है।

 

ये भी पढ़े:- UP Politics: राहुल के समर्थन में मायावती, कहा- संविधान की पवित्र मंशा के साथ सरकारें नहीं कर रही काम

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular