Friday, July 5, 2024
HomeमैनपुरीUP News: डिंपल यादव होंगी मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार, मुलायम...

UP News: डिंपल यादव होंगी मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार, मुलायम के निधन के बाद खाली हुई थी सीट

- Advertisement -

UP News

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, लखनऊ: सपा संरक्षक मुलायम सिंह के निधन के बाद से मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गई थी। लगातार इस बात पर चर्चा चल रही थी इस सीट पर सपा किसको अपना प्रत्याशी बनाएगी। सपा ने गुरुवार को डिंपल यादव को मैनपुरी से उम्मीदवार घोषित किया।

पार्टी के कई वरिष्ठ नेता ने दिया था डिंपल को मैदान में उतारने का सुझाव
सपा में उपचुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ गई है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा ने डिंपल यादव को मैदान में उतारा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद डिंपल यादव को मैदान में उतारना चाहते थे। उनका तर्क है कि मुलायम सिंह यादव की सीट पर अखिलेश यादव चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। ऐसे में डिंपल यादव को मैदान में उतारा जाएगा। उनके चुनाव मैदान में होने से मतदाताओं से सीधे जुड़ाव होगा।

17 नवंबर तक होगा नामांकन
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी की सदस्यता रद होने से रिक्त हुई खतौली विधानसभा सीट के उपचुनाव की अधिसूचना गुरुवार को जारी हो गई। दोनों ही सीटों पर 17 नवंबर तक नामांकन होंगे। पांच दिसंबर को मतदान होगा व आठ दिसंबर को मतगणना होगी।

यह भी पढ़ें- UP News: सपा ईमेल के जरिए देगी चुनाव आयोग की नोटिस का जवाब, अखिलेश ने लगाया था पक्षपात करने का आरोप – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular