Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP News: नवरात्रि पर पूरे यूपी में अखंड रामायण-दुर्गा सप्तशती पाठ के...

UP News: नवरात्रि पर पूरे यूपी में अखंड रामायण-दुर्गा सप्तशती पाठ के लिए हर जिले को मिलेंगे एक लाख DM को मिली जिम्मेदारी 

- Advertisement -

UP News: योगी सरकार 22 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्रि पर शक्तिपीठों और मंदिरों में विशेष आयोजन करने जा रही है। प्रदेश के सभी जिलों के सभी मंदिरों में अखंड रामायण और दुर्गा सप्तशती का पाठ कराया जाएगा। इसके ठीक बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित कराए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाधिकारी और मंडलों के कमिश्नर को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

खबर में खास:

  • महिलाओं-लड़कियों की ज्यादा से ज्यादा हो भागीदारी इस बात पर जोर
  • 22 मार्च से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, प्रत्येक जिले को एक-एक लाख 
  • मां दुर्गा के 9 रूपों की इस दिन होगी पूजा, देखें पूरी लिस्ट

महिलाओं-लड़कियों की ज्यादा से ज्यादा हो भागीदारी इस बात पर जोर

इन कार्यक्रमों में महिलाओं और लड़कियों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो इस बात को केंद्र में रखा गया है। मंदिरों में जो भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। उनके फोटोग्राफ को संस्कृति विभाग की वेबसाइट पर भी अपलोड कराया जाएगा। खबर के मुताबिक इन आयोजनों के लिए प्रत्येक तहसील और जिला स्तर पर आयोजन समिति का गठन किया जायेगा।

22 मार्च से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, प्रत्येक जिले को एक-एक लाख 

गौरतलब है कि चैत्र नवरात्रि का पर्व  इस बार 22 मार्च से शुरू हो रहा है। इस दौरान देवी दुर्गा की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। ये पहली बार होगा कि इस बार प्रदेश के देवी मंदिरों व शक्तिपीठों में दुर्गा सप्तशती का पाठ, देवी गायन, देवी जागरण, झांकियों व अखंड रामायण पाठ का आयोजन कराया जाएगा। सरकार इन आयोजनों के लिए हर जिले को एक-एक लाख रुपये मुहैया करा रही है।

मां दुर्गा के 9 रूपों की इस दिन होगी पूजा, देखें पूरी लिस्ट

1) नवरात्रि पहला दिन 22 मार्च 2023 दिन बुधवार: मां शैलपुत्री पूजा (घटस्थापना)

2) नवरात्रि दूसरा दिन 23 मार्च 2023 दिन गुरुवार: मां ब्रह्मचारिणी पूजा

3) नवरात्रि तीसरा दिन 24 मार्च 2023 दिन शुक्रवार: मां चंद्रघंटा पूजा

4) नवरात्रि चौथा दिन 25 मार्च 2023 दिन शनिवार: मां कुष्मांडा पूजा

5) नवरात्रि पांचवां दिन 26 मार्च 2023 दिन रविवार: मां स्कंदमाता पूजा

6)  नवरात्रि छठवां दिन 27 मार्च 2023 दिन सोमवार: मां कात्यायनी पूजा

7) नवरात्रि सातवं दिन 28 मार्च 2023 दिन मंगलवार: मां कालरात्रि पूजा

8) नवरात्रि आठवां दिन 29 मार्च 2023 दिन बुधवार: मां महागौरी

9) नवरात्रि 9वां दिन 30 मार्च 2023 दिन गुरुवार: मां सिद्धिदात्री

UP News: कैदी ने योगी पुलिस की एनकाउंटर शैली पर उठाए सवाल, कहा लिखकर दें नहीं मारेंगे गोली

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular