Sunday, July 7, 2024
HomeKaam Ki BaatUP News: चिंता में हैं यूपी के किसान, गेहूं की फसल का...

UP News: चिंता में हैं यूपी के किसान, गेहूं की फसल का हो सकता है नुकसान, जानें खास रिपोर्ट

- Advertisement -

UP: (UP News: Farmers of UP are worried, there may be loss of wheat crop) बढ़ते तापमान के साथ गेहूं की फसल मुरझा भी सकती है। ऐसे मौसम को देखकर किसान और वैज्ञानिक चिंतित हैं। ऐसे में मौसम अगर आगे भी ऐसा ही रहा तो हालात और भी खराब हो सकते हैं। और किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल खराब हो जाएगी।

Meerut News: तापमान बढ़ने से पश्चिमी यूपी में गेहूं की फसल झुलस सकती है। समय से पहले मौसम का यूँ गर्म होना और तापमान सामान्य से ऊपर जाने के साथ गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। बता दें कि वर्तमान मौसम गेहूं की फसल के लिए अनुकूल नहीं है। ऐसे में उत्पादन और गेहूं की गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा।

तापमान 26 डिग्री पर पहुंच गया है

दरअसल, पश्चिमी यूपी के किसान 15 से 20 जनवरी तक गेहूं की पछेती प्रजाति की बुवाई करते हैं। ऐसे में वर्तमान मौसम गेहूं की फसल के लिए अनुकूल नहीं है। गेहूं की फसल के लिए तापमान कम होना चाहिए और मौसम में नमी होनी चाहिए, लेकिन यहां फरवरी की शुरुआत से ही मौसम गर्म होने लगा हैं। इससे गेहूं की फसल पर संकट पैदा हो गया है। बता दें, तापमान 26 डिग्री पर पहुंच गया है। ऐसे में दाना कमजोर हो जाएगा और फसल फूल की अवस्था में ही कमजोर पड़ जाएगी।

किसान और वैज्ञानिक चिंतित हैं

साथ ही बताया गया कि बढ़ते तापमान के साथ गेहूं की फसल मुरझा भी सकती है। ऐसे मौसम को देखकर किसान और वैज्ञानिक चिंतित हैं। ऐसे में मौसम अगर आगे भी ऐसा ही रहा तो हालात और भी खराब हो सकते हैं। और किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल खराब हो जाएगी।

तापमान बढ़ने से ये होगा नुकसान

तापमान में बढ़ोतरी से गेहूं की बढ़वार रुक जाती है।
फसल की लंबाई छोटी होती है और वो जल्दी पक जाती है।
गर्मी में गेहूं की गुणवत्ता और उसके उत्पादन पर भी असर पड़ता है।

गेहूं के लिए ये होना चाहिए सही तापमान

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए वर्तमान मौसम अनुकूल नहीं है। बढ़ता तापमान तेजी से गेहूं की फसल को प्रभावित कर रहा है। वर्तमान में अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री तक होना चाहिए, जबकि रात का तापमान पांच डिग्री से 8 डिग्री तक होना चाहिए। मौसम में नमी भी बहुत जरूरी है।

मौसम गर्म हो रहा है

मौसम में बदलाव के चलते बृहस्पतिवार को दिन का तापमान पहली बार 26 डिग्री के पार पहुंच गया। जिस कारण दिन में मौसम गर्म हो रहा है। लेकिन हाँ, 11 फरवरी से 3 दिन तक तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट के आसार हैं। साथ ही भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है जो आगामी मौसम के लिए सही नहीं है। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा, जबकि रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।

Also Read:- PM Modi: 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला प्रदेश होगा यूपी, समुद्र के रास्ते से सीधे यूपी गुजरात से जुड़ेगा

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular