Monday, May 20, 2024
HomeCrime NewsUP News: पूर्व विधायक की बेटी से दरिंदगी, आरोपी ने वसूले 6...

UP News: पूर्व विधायक की बेटी से दरिंदगी, आरोपी ने वसूले 6 करोड़ रुपए

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP News: यूपी में पूर्व विधायक के बेटी के साथ की गई हैवानियत का मामला सामने आया है। पीड़िता से वीडियो वायरल की धमकी देकर आरोपी ने 6 करोड़ रुपये भी वसूल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच जारी कर दी है।

यह है पूरा मामला

शहर मुरादाबाद के सिविल लाइन्स थाने में पूर्व विधायक की बेटी ने सपा नेता पर दुष्कर्म और जबरन वसूली करने का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का यह आरोप है की उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया साथ ही वीडियो भी बना लिया। जिसकी धमकी देकर आरोपी अब तक 6 करोड़ रुपए वसूल लिए है। पीड़िता ने इस केस में आरोपी आसिफ उर्फ शिबली चौधरी, भाभी, उसके भाई, और भतीजे को भी आरोपी बताया है। पीड़िता के पिता अमरोहा जिले के एक विधानसभा से दो बार विधयक रह चुके है। पीड़िता का परिवार सिविल लाइन्स के कॉलोनी में रहता है।

ALSO READ:CM Yogi: CM योगी का कांग्रेस को तंज, बोले- सोनिया गांधी को सच बोलने की आदत डालनी ..

पूरा परिवार इस वारदात में शामिल

पीड़िता की शादी कानपुर निवासी एक कारोबारी के साथ हुई थी। 4 अप्रैल 2019 को पिता के बीमार होने पर पीड़िता उनकी देखभाल करने के लिए मुरादाबाद आई थी। पीड़िता के मायके में आरोपी आसिफ उर्फ शिबली अली का आना जाना था। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता से नजदकियाँ बढ़ा ली। आरोप है कि एक दिन आरोपी के भाई विक्की चौधरी और भाभी दोनों ने मिलकर पीड़िता को आरोपी के साथ कमरे में बंद कर दिया था। तब आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बनाया, वीडियो से आरोपी उसे पांच साल से लगातार ब्लैकमेल कर रहा है।

पुलिस आगे की जानकारी में जुटी

अब तक वह ब्लैकमेल करके छह करोड़ रुपये वसूल चुका है। करीब एक साल पहले पीड़िता के पूर्व विधायक एवं पिता की मौत हो गई थी। आरोपी अब भी रकम वसूलने में लगा है। पैसे न देने पर तेजाब डालने की धमकियां भी दे रहा है। पीड़िता ने परेशान होकर इसकी जानकारी अपने परिवार को दी और सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दी। CO सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि एफआईआर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच में जो भी बात सामने आएगी। उस आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।

ALSO READ:30 की होने के बाद भी कुंवारी हैं ये पाकिस्तानी हसीनाएं

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular