Monday, May 20, 2024
HomeCrime NewsUP News: कानपुर के चौराहे पर महिला ने किया ड्रामा, पुलिस से...

UP News: कानपुर के चौराहे पर महिला ने किया ड्रामा, पुलिस से भिड़ी, दिया धक्का

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक चौराहे के बीच पर नशे में टल्ली महिला ने भयंकर ड्रामा किया। महिला को जब पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, तो महिला अपने कपडे उतारने लगी साथ ही पुलिस से बहस करने लगी। इस दौरान बहुत लोगो की भीड़ लग गई। और पुरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह है पुरा मामला

कानपुर के चौराहे पर महिला ने नशे में धुत होकर ड्रामा कर दिया। इस दौरान लोगो की भीड़ जमा हो गई साथ ही लोगो ने इस पुरे घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है की महिला सड़क पर हंगामा कर ड्रामा कर रही है। इस दौरान पुलिस भी चौराहे पर पहुँच गई। नशे में महिला पुलिस से भी उलझ गई। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तब महिला ने एक न सुनी और कपडे फाड़ने की भी कोशिश की। यह घटना बीते सोमवार को रात 8 बजे हुई। यहाँ गुमती चौराहे पर एक महिला नशे में हंगामा करती नज़र आई।

ALSO READ:UP News: पूर्व विधायक की बेटी से दरिंदगी, आरोपी ने वसूले 6 करोड़ रुपए

पुलिस का यह कहना है

आधे घंटे के इस ड्रामे के बाद पुलिस उस महिला को कंट्रोल कर पाई साथ ही महिला को आश्रय केंद्र भिजवा दिया। इस मामले को लेकर नजीराबाद थाने के इंचार्ज कौशलेन्द्र सिंह ने बताया महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। वो ज़बरदस्त नशे में थी। उसकी मेडिकल करवाया जाएगा साथ ही पूछताछ की जाएगी जब वो होश में आएगी।

ALSO READ:UP News: पूर्व विधायक की बेटी से दरिंदगी, आरोपी ने वसूले 6 करोड़ रुपए

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular