Sunday, July 7, 2024
HomeLatest NewsUP News: दो पत्नियों के झगड़े से परेशान था पति, फिर उठाया...

UP News: दो पत्नियों के झगड़े से परेशान था पति, फिर उठाया खौफनाक कदम

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज), UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के कौशांबी जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र के देवीगंज कस्बे में दो पत्नियों के बीच विवाद के चलते एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना परिवार और स्थानीय समुदाय के लिए गहरे सदमे का कारण बन गई है।

मरने वाले के 5 बच्चे

देवीगंज कस्बे (UP News) के रहने वाले 40 वर्षीय धोबीलाल ने दो शादी की थी। उनकी पहली पत्नी से उनके पांच बच्चे हैं – दो बेटे और तीन बेटियां। दूसरी पत्नी मंजू देवी से उनका सात साल का बेटा है। दोनों पत्नियों के बीच अक्सर विवाद होता था, जिसके कारण धोबीलाल को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता था।

दोनों पत्नियां अलग-अलग रहती थीं

धोबीलाल की दोनों पत्नियां अलग-अलग रहती थीं, लेकिन उनके बीच अक्सर विवाद होता रहता था। कभी-कभी ये विवाद इतना बढ़ जाता था कि मारपीट की नौबत आ जाती थी। कई बार पड़ोसियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया। पति ने दोनों पत्नियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे उससे झगड़ने लगीं।

ये भी पढ़ेंः- Varanasi Lok Sabha Seat: PM मोदी के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी लगा चुके हैं ये हैट्रिक, वाराणसी से लगातार किस्मत आजमा रहे अजय राय

लगातार विवादों से परेशान होकर एक दिन धोबीलाल ने संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ती देख परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

ये भी पढ़ेंः- UP News: ‘लॉरेंस बिश्नोई’ से प्रेरित होकर बनाई गैंग, फिर यूपी पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular