Sunday, July 7, 2024
HomeIncidentUP News: बरेली-मुरादाबाद में तेंदुए का आतंक, मजदूरों को किया घायल

UP News: बरेली-मुरादाबाद में तेंदुए का आतंक, मजदूरों को किया घायल

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP News: मुरादाबाद और बरेली में तेंदुओं के हमले में कई लोग घायल हो गए। बरेली में गांव के लोगो ने तेंदुए को मार गिराया। वहीं मुरादाबाद शहर में एक 18 साल की लड़की ने बहादुरी दिखाते हुए तेंदुए को कमरे में बंद कर दिया।

बरेली में थाना क्षेत्र के गांव में खेत में सिंचाई कर रहे तीन मजदूरों पर तेंदुए ने जबरन हमला कर दिया। हमले में जख्मी मजदूरों को CHC से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं तेंदुए के हमले से भड़के लोगो ने उसे घेर लिया। आरोप है कि खेत में छिपे तेंदुए को गांव वालों ने लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने शव को कब्जे में ले लिया।

ALSO READ:UP Crime: अवैध संबंधों के लिए पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, जानिए कैसे रची हत्या की साजिश

यह है पूरा मामला

यह घटना भीरा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर में हुई। दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन के रामपुर में बुधवार की दोपहर तेंदुए ने खेत पर काम कर रहे लोगों पर हमला कर दिया। सिंचाई कर रहे मजदूर रामसागर पुत्र जगदीश, संतराम पुत्र लोटन व राजू पुत्र हीरा लाल तेंदुए के हमले में जख्मी हो गए। उनको बिजुआ CHC से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हमला करने के बाद भी तेंदुए एक खेत में छिप गया। जानकारी के अनुसार तेंदुए के हमले से गुस्साए लोगों की भीड़ दोबारा खेत पर पहुंची और तेंदुए को घेर लिया।

लोगो ने किया हमला

वन विभाग ने आरोप लगाया कि भीड़ ने तेंदुए को घेरकर पीटा और उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आरोप है कि उसको ट्रैक्टर से टक्कर मारा गया। और भाली से भी हमला किया गया। सूचना पर जब तक वन विभाग की टीम पहुंची, तेंदुए मर चूका था। उसके शव को रेंज आफिस भेजा गया।

ALSO READ:UP News: ATM कार्ड बदलकर करते थे बैंक अकाउंट खाली, महंगी गाड़ियों से करते थे ठगी

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular