Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP News: नोएडा पुलिस की सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की तैयारी

UP News: नोएडा पुलिस की सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की तैयारी

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), UP News: सीमा हैदर को नोएडा पुलिस पाकिस्तान भेजने की तैयारी में है। उसे जल्द ही डिटेंशन सेंटर भेजा जा सकता है। सीमा की आईडी, उसके और बच्चों के पासपोर्ट पाकिस्तान एंबेसी भेज दिए गए हैं। एबेंसी डॉक्यूमेंट्स पाकिस्तान सरकार को भेजकर सीमा की रिपोर्ट लेगी। यदि पाक सरकार मानती है कि सीमा वहां की नागरिक है, तो ही उसे एंबेसी के हवाले किया जाएगा। अन्यथा सबूतों के आधार पर उसे डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा।

इसके अलावा यूपी ATS को सीमा हैदर के आधार कार्ड में हेरफेर की पुख्ता जानकारी मिल गई है। ये हेरफेर बुलंदशहर के जनसेवा केंद्र चलाने वाले दो भाइयों ने की थी। सूत्रों के मुताबिक, जनसेवा केंद्र से सीमा के खाते में कुछ पैसे भी ट्रांसफर किए गए थे। फिलहाल, पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब पुलिस FIR में सचिन-सीमा के खिलाफ फोर्जरी यानी जालसाजी में केस बना सकती है। इसमें सीमा और सचिन को 7 साल की सजा हो सकती है।

Also Read: Rampur News: रामपुर में डीएम दफ्तर पहुंची युवती ने काटा हंगामा,CM योगी से लगाई गुहार कहा- मुस्लिम धर्म से नफरत है, छोड़ना चाहती हूं, योगी जी प्‍लीज हेल्‍प

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular