Sunday, July 7, 2024
HomeGovernment ActionShamli News: स्वयं सहायता समूह की मदद से 10 हज़ार से अधिक...

Shamli News: स्वयं सहायता समूह की मदद से 10 हज़ार से अधिक निरक्षर महिलाएं हुई साक्षर

- Advertisement -

(Over 10,000 illiterate women became literate with the help of self-help groups): उत्तर प्रदेश  में निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने के लिए शामली (Shamli) जिले में आयुक्त महोदय के दिशा  निर्देश में पिछले लगभग 6 माह से एक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें निरक्षर महिलाओं का एक सर्वे कराया गया था। वही सर्वे में 15,276 महिलाएं निरक्षर पाई गई थी। जिसमें 15,276 महिलाओं को स्वयं सहायता समूह की 350 महिलाएं शिक्षित कर रही हैं। वहीं पिछले 3 माह के समय में 10,407 महिलाएं साक्षर हुई हैं। वही आज जिला कलेक्ट्रेट में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं साक्षर हुई महिलाओं को टूल किट प्रदान की गई है।

क्या अब महिलांए होगी साक्षर?

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह महिलाओं का संगठन बनाया गया है। जिसमें निरक्षर महिलाओं को पढ़ाने का काम किया जा रहा है। वहीं सहारनपुर आयुक्त महोदय द्वारा पिछले लगभग 6 माह से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जिला शामली में 15,276 महिलाओं को पढ़ा जा रहा है। क्योंकि एक सर्वे के दौरान शामली जनपद में 15,276 महिलाएं निरक्षर मिली थी। वही पिछले 3 माह में स्वयं शक्ति महिलाओं द्वारा 10,407 महिलाओं को साक्षर किया गया है। शामली जनपद में 350 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हैं जो 15,276 महिलाओं को साक्षर करने का काम कर रही है। वहीं स्वयं शक्तियों द्वारा प्रतिदिन कक्षा लगाकर निरक्षर महिलाओं को पढ़ाया लिखा जा रहा है। वहीं इस कार्यक्रम के दौरान अब महिलाएं साक्षर हो गई हैं जो अब वे अँगूठा लगाने की बजाय अपना नाम लिख सकती हैं। इतना ही नही अब ये महिलाएं जोड़ – घटा – गुणा और भाग एवं गिनतियां भी पढ़ लिख सकती हैं।

महिलाओं को दी गई टूलकिट

वहीं आज जिला कलेक्ट्रेट में स्वयं सहायता समूह के दौरान एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद शामली में पिछले 6 माह से स्वयं शक्तियों द्वारा 15,276 महिलाओं को पढ़ाने का काम किया जा रहा है। शामली जनपद में जब सर्वे किया गया तो सर्वे के दौरान 15,276 महिलाएं निरक्षर पाई गई थी। वहीं 3 माह के कार्यकाल में 10,407 महिलाएं साक्षर हुई है जो अब पढ़ लिख सकती हैं और अब वह अँगूठे की जगह हस्ताक्षर भी कर सकती हैं। वहीं इस कार्यक्रम के दौरान स्वयं शक्ति महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए हैं एवं साक्षर हुई महिलाओं को टूलकिट प्रदान की गई है।

ये भी पढ़े- Kamya Punjabi: जल्द ही फैंस के बीच आने वाली है ये एक्ट्रेस, इस शो में करेंगी वो काला जादू

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular