Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP NEWS : यूपी में सामने आया समलैंगिक विवाह का मामला, फेसबुक...

UP NEWS : यूपी में सामने आया समलैंगिक विवाह का मामला, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

- Advertisement -

UP NEWS : (Same-sex marriage case surfaced in UP): यूपी के अलग अलग जिलों की दो लड़कियों को एक दूसरे से मोहब्बत हो गई है। अब दोनो एक दूसरे के साथ जिंदगी बिताना चाहती है और शादी करना चाहती है। लेकिन जब इस बात की जानकारी दोनो लड़कियों के परिवार वालो को हुई तो हड़कंप मच गया।

सात सालों की थी दोस्ती

दरअसल, दोनो लड़कियों की फेसबुक पर दोस्ती हुई और फिर सात सालो से वो दोनो एक दूसरे के काफी नजदीक आ गई। धीरे – धीरे दो जिस्म एक जान हो गए। अब दोनो एक दूसरे के साथ जिंदगी बिताना चाहती है और शादी करना चाहती है। लेकिन जब इस बात की जानकारी दोनो लड़कियों के परिवार वालो को हुई तो परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार ने इस रिश्ते से साफ इंकार कर दिया।

घर से भाग गई दोनो लड़कियां

बता दे, तीन दिन पहले दोनो लड़कियां घर से भाग गई और एक होटल में उन्होंने एक साथ 3 दिन गुजारे। दोनो लड़कियां परिवार वालो की बात मानने को तैयार नहीं है। दोनो में समलैंगिक संबंध हो जाने की वजह से अब दोनो लड़कियां एक दूसरे के साथ काफी खुश है। परिवार वालो ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दिया। हालाकि पुलिस ने दोनो लड़कियों को बरामद कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने दी जानकारी

एसपी सिटी राहुल भाटी ने कहा कि दोनो लड़कियों के परिवार वालों को थाने में बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है। दोनों लडकिया बालिग है। वो जहां चाहे वहां रह सकती है। इसमें परिवार की अनुमति की जरूरत नहीं है। लेकिन इसके बावजूद दोनों के परिजन उनको समझने में लगे है।

ALSO READ- https://indianewsup.com/up-crime-news-made-physical-relations-for-3-years-on-the-pretext-of-marriage-young-man-made-obscene-photos-viral-on-social-media/

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular