Saturday, May 18, 2024
HomeAccident NewsUP News: तेज रफ्तार का कहर! पिकअप ट्रक पलटने से 3 लोगों...

UP News: तेज रफ्तार का कहर! पिकअप ट्रक पलटने से 3 लोगों की मौत, कई घायल

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक पिकअप अनियंत्रित हो कर पलट गया। इस दुखद हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल भी हुए है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में गाड़ी में मौजूद लोगो को बाहर निकला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस वहां पहुंकर सब को अस्पताल ले गया। ये मामला चकेरी थाना क्षेत्र का है।

अनियंत्रित हो कर पलटी गाड़ी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नवरात्रि और रामनवमी के चलते फतेहपुर से 40 लोगों का एक जत्था दो पिकप ट्रक में सवार हो कर कानपुर के बारादेवी मंदिर दर्शन को निकले थे। एक ट्रक में महिलाएं और एक पुरुष थे। सभी श्रद्धालु देवी मां के जयकारे लगाते हुए बारादेवी मंदिर के दर्शन के लिए कानपुर आ रहे थे। जिस पिकअप में 20 महिलाएं सवार थीं। सभी गाड़ीयां अनियंत्रित होकर पलट गई।

6 महिलाएं गंभीर रूप से घायल

जिससे उसमें बैठीं महिलाएं घायल हो गयी है। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार ने बताया कि 3 महिलायों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में 6 गंभीर घायल महिलायों को हैलट अस्पताल रिफर किया गया है। बाकी का इलाज काशीराम अस्पताल में चल रहा है।

ALSO READ: Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव पर जयंत चौधरी का पलटवार, जानिए क्या कहा

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular