Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsUP News: यूपी के छात्रों को अब नहीं पढ़ाया जाएगा मुगलों का...

UP News: यूपी के छात्रों को अब नहीं पढ़ाया जाएगा मुगलों का इतिहास, सरकार ने सिलेबस में किया ये बदलाव

- Advertisement -

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (UP Government) ने यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के सिलेबस में एक बड़ा बदलाव किया है। इस किए गए बदलाव के मद्देनज़र अब स्कूलों में विद्यार्थियों को मुगलों का इतिहास न तो पढ़ाया जाएगा और न ही बताया जाएगा। बता दें कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में 12वीं में पढ़ाई जाने वाली इतिहास की किताब में से मुगल चैप्टर या पाठ को पूरी तरह से हटा दिया गया है। इसके अलावा 11वीं की किताब से इस्लाम का उदय, संस्कृतियों में टकराव, औद्योगिक क्रांति, समय की शुरुआत पाठ हटाए गए हैं।

Mughal History:इन किताबों से हटाए गए ये अध्याय

बता दें कि यूपी सरकार का यह फैसला शैक्षिक सत्र 2023-24(Academic Session 2023-24) से लागू किया जा रहा है। इसी को देखते हुए इंटरमीडिएट में पढ़ाई जाने वाली इतिहास की किताब(history book) में ‘भारतीय इतिहास के कुछ विषय-द्वितीय’ से शासक और मुगल दरबार को हटाया गया। इसी के साथ नागरिक शास्त्र की किताब(civics book) से अमेरिकी वर्चस्व और शीत युद्ध को हटाया गया। न सिर्फ इतिहास की किताब बल्कि इसके अलावा अन्य विषयों में भी ये फेरबदल किया गया है। सबसे पहले 12वीं के विषय के बारे में बात करते हैं। बता दें कि 12वीं की इतिहास की किताब में मुगलों के इतिहास को पूरी तरह हटा दिया गया है।

इतिहास की किताबों के साथ ही नागरिक शास्त्र और राजनीति की किताब में भी हुआ बदलाव

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular