Sunday, July 7, 2024
HomePoliticsUP News: बीजेपी में शोक की लहर! पूर्व स्वास्थ्य मंत्री का 80...

UP News: बीजेपी में शोक की लहर! पूर्व स्वास्थ्य मंत्री का 80 साल की उम्र में निधन, कल्याण सिंह के थे बेहद करीबी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी का आज निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। इसके बाद आज वह जिंदगी की जंग हार गये। उन्होंने 80 साल की उम्र में सुबह 8 बजे आखिरी सांस ली। उनके निधन पर चिकित्सा समुदाय शोक मना रहा है। डॉ जौहरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। उनके निधन के बाद उनके आवास पर लोगों का तांता लगना शुरू हो गया। काफी लोग एकत्रित होकर परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

शुक्रवार सुबह आठ बजे उन्होंने आखिरी सांस ली

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डी. दिनेश जौहरी 80 वर्ष के थे और लंबे समय से फेफड़े और लीवर की समस्या से बीमार थे, जिसका इलाज चल रहा था। पिछले साल नवंबर में बढ़ती दिक्कतों के चलते उन्हें एयरलिफ्ट कर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। शुक्रवार सुबह आठ बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन पर बीजेपी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।

अंतिम संस्कार शनिवार सुबह होगा

अभी तक की जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह होगा। भाजपा नेताओं का डॉ जौहरी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में स्थित आवास पर जमावड़ा लगना शुरू गया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में जौहरी का आवास। जिसके बाद उन्हें आखिरी बार देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

कल्याण सिंह भाजपा में स्वास्थ्य मंत्री थे

डॉ जौहरी बरेली नगर पालिका परिषद से तीन बार से विधायक रह चुके हैं। वह पहली बार 1985 में भाजपा सांसद के रूप में चुने गए और 1991 में कल्याण सिंह सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने। उन्हें कल्याण सिंह का बहुत करीबी माना जाता था। डॉ जौहरी के बेटे राहुल जौहरी बीसीसीआई और डिस्कवरी चैनल में अहम पदों पर हैं।

Also Read: Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री पर कौन कराने जा रहा है FIR? रावण को स्वामी प्रसाद मौर्य की जाति का बताने पर आक्रोश

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular