Sunday, May 19, 2024
HomeCrime NewsUP News: महिला की रस्सी से बांधे हाथ पैर... जाने क्या है...

UP News: महिला की रस्सी से बांधे हाथ पैर… जाने क्या है इस हैवानियत की सच्चाई

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),Kanpur: कानपुर के क्षेत्र में संपत्ति विवाद में एक घर में कलेश हो गया। बहन अपने ही बहन की दुश्मन बन गई। पुलिस महिला और उसके बहन के बारे में जांच -पड़ताल जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा की इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है, पर पुलिस अपने स्तर पर जानकारी जुटा रहीं है।

यह है पूरा मामला

उत्तरप्रदेश के कानपुर क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला को चिल्लाते हुए देखा जा सकता है, उसे हाथ और पैर से बांधे हुए देखा जा सकता है। वीडियो मन को विचलित कर देने वाला है। यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस के पास भी पहुँच गया। पुलिस ने इस मामले को नज़र में रखकर इसकी जांच पर जुड़ी है। यह मामला सचेडी थाना क्षेत्र के गाँव का है, जानकारी के मुताबिक़, सम्पति के चक्कर में उसकी बहन ने महिला को मारा था। और उसे रस्सी से बाँधा था। बहनो ने आरोप लगाते हुए ये कहा की महिला कई बार परिवार के लोगो पर हमला कर चुकी है, उसने अपने माँ को भी नहीं बक्शा उसपर भी हमला किया। पुरे घर में डर का माहौल है।

ALSO READ:Lok Sabha Elections: चुनाव प्रचार के दौरान ओम प्रकाश राजभर ने दिखाई मंत्रीपद की धौंस, कही ये बात

महिला ने माँ पर किया था हमला

महिला पर आरोप है की उसने बीते दिन अपनी माँ पर चाक़ू और पत्थर से हमला किया था। इलाके के लोगो के मुताबिक़ यही वजह थी की महिला को उसके पति और बहन ने काबू में किया। और उनके अनुसार महिला बहुत गुस्सैल और आक्रामक प्रवृत्ति की है। सचेंडी पुलिस ने वायरल वीडियो पर घरवालों से पूछताछ की। लेकिन किसी ने भी उन्हें लिखित में शिकायत दर्ज कराई।

ALSO READ:Leopard Attack News: सिद्धार्थनगर के एक गांव में घुसा तेंदुआ, कई लोगों को किया जख्मी; Video Viral

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular