Sunday, July 7, 2024
HomeKaam Ki BaatUp News:बुलंदशहर में पटाखे बनाने के समय हुआ ब्लास्ट,घर जमींदोज चार लोगों...

Up News:बुलंदशहर में पटाखे बनाने के समय हुआ ब्लास्ट,घर जमींदोज चार लोगों की मौत

- Advertisement -

उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर के एक मकान में पटाखे बनने का काम होता था। पटाखे बनाने के दौरान पटाखा ब्लास्ट हो गया। जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरे घटना से मकान जमींदोज हो गया। देखते ही देखते ऐसा हुआ जैसे वहां कोई मकान ही नहीं था।

मकान के मलबे में और लोग दबे हुए बताए जा रहे है। जिनको निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले ये बताया गया कि मकान में सिलिंडर ब्लास्ट हुआ है। लेकिन बाद में पता चला कि मकान के अंदर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम किया जाता था।

डीएम का बयान

आपको बता दें कि मौके पर पहुंचे डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि बुलंदशहर के देवीपुर में पटाखे के धमाके के बाद 4 लोंगो की मौत हो गई है। हमें एक खेत में एक घर में विस्फोट होने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलने पर हमारी टीम म़ौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की। जांच में 4 शवों को बरामद किया गया है। साथ ही विस्फोट से जुड़े मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े-Akanksha Dubey:आकांक्षा दुबे की मां ने सारनाथ थाने में दिया धरना, कहा खुद को खत्म कर दूंगी आरोपी की गिरफ्तारी हो

 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular