Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsUP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव में होनी थी असलहों की सप्लाई,पुलिस...

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव में होनी थी असलहों की सप्लाई,पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),बाराबंकी: पुलिस ने एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास थे पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद किए हैं। यह अवैध हथियार नगर निकाय चुनाव में प्रयोग किए जाने थे लेकिन पुलिस ने समय रहते इस अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त ने पूछताछ में बताया है कि वह बाराबंकी, लखनऊ, अयोध्या जनपद के साथ अन्य जनपदों में अवैध हथियारों की सप्लाई करता था। इन जिलों में जो भी हथियारों की डिमांड होती थी यह अभियुक्त उस हिसाब से अवैध हथियार बनाता था और उन्हें सप्लाई कर देता था। पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से भारी मात्रा में निर्मित और अर्ध निर्मित असला बरामद करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

बता दें कि बाराबंकी जिले की सतरिख पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने वाले एक अभियुक्त मो. रईश उर्फ पप्पू को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 1 बन्दूक, 2 अद्धी, 2 निर्मित तमंचा, 3 अर्धनिर्मित तमंचा, 6 जिन्दा कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार किया गया यह अभियुक्त जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। यह अभियुक्त बाराबंकी, लखनऊ और अयोध्या जनपद के साथ आसपास के अन्य जनपदों में अवैध असलहा बनाकर इनकी सप्लाई करता था।

गिरफ्तार आरोपी ने किया बड़ा खुलासा

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त मो. रईश ने पूछताछ में बताया है कि वह अवैध असलहों की मांग के मुताबिक जनपद बाराबंकी, लखनऊ व अयोध्या के अलावा आस-पास के अन्य जनपदों में असलहों की तस्करी करता है। पूर्व में वह असलहों को मनोहर नाम के व्यक्ति जो ग्राम सरैया रूदौली जनपद अयोध्या का रहने वाला था। उससे लेकर सप्लाई करता था। असलहों को मनोहर बनाता था और उसके साथ रहते-रहते गिरफ्तार किए गए अभियुक्त मो. रईश उर्फ पप्पू ने भी अच्छी तरह से असलहा बनाना सीख गया था।

निकाय चुनाव में अवैध शस्त्रों की होने वाली थी भारी मांग

करीब एक साल पहले मनोहर की मृत्यु हो गई। मनोहर की मौत के बाद मो रईश खुद असलहों को बनाकर बिक्री करने लगा। अगामी नगर निकाय चुनाव में अवैध शस्त्रों की मांग होने के कारण वह बाराबंकी में सतरिख थाना क्षेत्र के छेदानगर रोड के पास एक अर्धनिर्मित बिल्डिंग के अन्दर अवैध शस्त्र बना रहा था, इसी दौरान सतरिख पुलिस ने अभियुक्त को धर दबोचा और उसके कब्जे से 1 बन्दूक, 2 अद्धी, 2 निर्मित तमंचा, 3 अर्धनिर्मित तमंचा, 6 जिन्दा कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को अब जेल भेज दिया है।

UP Board Result: ऑटो ड्राइवर की बेटी ने यूपी बोर्ड में प्राप्त किया छठा स्थान, अंकिता का ये है सपना

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular