Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव से पहले SP-BSP को बड़ा झटका,...

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव से पहले SP-BSP को बड़ा झटका, कई दिग्गजों ने थामा बीजेपी का दामन

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए प्रदेश में 4 मई को वोटिंग होनी है। ऐसे में सियासी गलियारों में हलचल है। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर तमाम दल के नेता जाकर जोर शोर से प्रचार कर रहे है। वहीं बीजेपी ने विपक्षी दलों में सेंधमारी कर के उनको चिंता में डाल दिया है। दरअसल विपक्षी पार्टियों के तमाम नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज भी कई दिग्गजों ने बीएसपी, सपा का हा छोड़कर बीजेपी का दामन पकड़ लिया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में उन्होंने ये सदस्यता ली। इसके बाद से प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज है।

इन दिग्गजों ने थामा बीजेपी का दामन

दरअसल उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में कई सपा और बीजेपी के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसमें कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं। बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केके सचान, सपा के पूर्वमंत्री सचिन यादव। वहीं समाजवादी पार्टी को छोड़कर मोहनीश त्रिवेदी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मोहनीश पूर्व विधायक स्वर्गीय रामपाल त्रिवेदी के प्रपौत्र हैं। मोहनीश समेत एक दर्जन जिलों के सैकड़ों पदाधिकारी बीजेपी में शामिल हुए हैं।

बीजेपी कर रही बागियों की सफाई

एक तरफ कई पार्टियों से नेता बीजेपी में शामिल हो रहे है। तो वहीं कई बागियों को बीजेपी ने बाहर का रास्ता भी दिखाया है और 6 साल के लिए पार्टी से बाहर किया है। कल उन्नाव में बीजेपी ने पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में सम्मिलित होने के आरोप में 6 पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। जिसमे कई बड़े नाम भी शामिल थे।

Also Read: Noida Rain: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई स्थानों पर पानी भरने से लोग परेशान

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular