Monday, July 8, 2024
HomeBreaking NewsUP Nikay Chunav 2023 Live Updates: पहले चरण में 37 जिलों में...

UP Nikay Chunav 2023 Live Updates: पहले चरण में 37 जिलों में हो रहा है मतदान, 2.40 करोड़ से अधिक मतदाता डालेंगे वोट

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),UP Nikay Chunav 2023 Live Updates: गोरखपुर में CM योगी ने मतदान दिया।

  • आज सुबह 7 बजे से पहले चरण की वोटिगं हो रही है।
  • संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।
  • 9 मंडल के 37 जिलों में मतदान।
  • मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में पहुंच रहे हैं मतदाता।
  • 10 नगर निगम और 104 नगर पालिका कि लिए हो रहा है मतदान।
  • सीएम योगी ने डाला वोट, कहा- ये चुनाव अहम
  • उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है।
  • इस दौरान गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने वोट डाला।
  • उन्होंने कहा कि  मौसम अच्छा है, वोट डालें और अच्छी सरकार चुनें। ये चुनाव भविष्य के लिए अहम।
  • बता दें कि पहले चरण में गुरुवार को सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी आदि शामिल।
  • मंडल के 37 जिलों के 2.40 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।
  • सीएम योगी ने मतदाताओं से कहा- पहले मतदान फिर जलपान
  • वोटिंग के बीच वाराणसी में बारिश शुरू हो चुकी है।
  •  ईश्वर की कृपा मौसम सुहावना है-CM योगी।
  • मुझे विश्वास है कि यह चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे-CM योगी।
  • अमरोहा जिले में 7:00 बजे से ही मतदान शुरू।
  • अमरोहा में पांच नगर पालिका चार नगर पंचायत की सीटों पर मतदान हो रहा है।
  • गोंडा की 10 निकायों पर मतदान जारी।
  • 3 नगरपालिका और 7 नगर पंचायत के लिये मतदान।
  • मतदान केंद्रों पर शुरू हुआ मतदान। अध्यक्ष पद के 103 और सभासद पद की 865 प्रत्याशी मैदान में।
  • कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रहा मतदान।
  • बलरामपुर में नगर निकाय चुनाव के मतदान की प्रक्रिया शुरू।
  •  शांतिपूर्ण चल रहा है जिले में मतदान।
  •  मतदान के लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम।
  •  दो नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों के लिए जिले में हो रहा मतदान।
  •  जिले में 165967 मतदाता अपने मताधिकार का कर रहे हैं उपयोग।
  • कड़ी सुरक्षा के बीच सीतापुर में चल रहा है मतदान।
  • 178 मतदान केंद्रों के 542 बूथों पर हो रहा मतदान।
  • डीएम-एसपी भारी पुलिस बल के साथ ले रहे मतदान केंद्रों का जायजा।
  • 95 अतिसंवेदनशील बूथों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती में मतदान।
  • सीतापुर की 11 निकाय पदों पर 4 लाख 93 हजार मतदाता करेंगे मतदान।
  • रायबरेली में एक नगर पालिका व 9 नगर पंचायत के लिए हो रहा मतदान।
  • रायबरेली में कुल 104 मतदान स्थलों पर 362 बूथों पर मतदान।
  • बहराइच में 121 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी।
  • बहराइच में भारी संख्या में पहुंच रहे हैं मतदाता।
  • बसपा सुप्रीमो में मायावती ने लखनऊ में डाला वोट।
  • लखनऊ के चिल्ड्रंस पैलेस मुंसिपल नर्सरी स्कूल स्थित मॉल एवेन्यू बूथ संख्या 24 पर अपना वोट डाला है।
  • प्रयागराज में निकाय चुनाव के बीच एक जगह पर हुआ विवाद।
  • नगर पंचायत हंडिया के मतदान केंद्र पर ये विवाद।
  • यहां पिंक बूथ पर 2 प्रत्याशियों के बीच हंगामा।
  • पुलिस ने कराया मामला शांत।
  • झांसी से सपा के मेयर पद प्रत्याशी सतीश जतारिया ने लगाया आरोप।
  • कहा, “वोट डालने पर दूसरे को वोट जा रहा।
  • बीजेपी इसी तरह से चुनाव चाहती है जीतना।
  • झांसी के 330 पर ये समस्या।
  • विकास के लिए अवश्य करें मतदान- केशव प्रसाद मौर्य।
  • वोटिंग के दौरान डिप्टी सीएम केपी ने कहा “पहले मतदान, फिर जलपान।
  • मेरे कार्यकर्ताओं को दौड़ाया गया है-BSP
  • समीकरण बीएसपी के पक्ष में-इमरान मसूद।
  • योगी सरकार के मंत्री दयाशंकर दयालु ने निकाय चुनाव में परिवार संग डाला वोट।
  • दयाशंकर ने वाराणसी में अपना वोट डाला।
  • पानी में डूब गई BJP सरकार-सपा।
  • घर से निकल कर करें मतदान-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
  • लोकतंत्र के इस महापर्व में दें अपनी भागीदारी- भूपेंद्र चौधरी,BJP अध्यक्ष
  • पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रयागराज में डाला वोट
  • रामपुर में सुबह 9 बजे तक 7.19% फीसदी मतदान
  • आगरा के 12 निकाय चुनाव में 10.49% फीसदी मतदान।
  • मुरादाबाद: शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव हो रहा है संपन्न।
  • मुरादाबाद के लोगों में देखा जा रहा है मतदान का उत्साह।
  • हर पोलिंग बूथ पर चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात।
  • मैं सभी से अपील करूंगी कि वो वोट जरूर डाले- बसपा प्रमुख मायावती।
  • लखनऊ में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डाला वोट।
  • झांसी 9 बजे तक नगर निकाय में 7.58 फीसदी मतदान।
  • महराजगंज में सुबह नौ बजे तक 10.81% मतदान।
  • बलरामपुर- जिले में 9 बजे तक 9.98 प्रतिशत हुआ मतदान।
  • गाजीपुर में सुबह 9 बजे तक 7.79% मतदान।
  • महराजगंज जिले में सुबह नौ बजे तक 10.81% हुआ मतदान।
  • लखनऊ में सुबह 9:00 बजे तक केवल 5.66 फ़ीसदी मतदान
  • लखीमपुर खीरी में पोलिंग बूथ पर BJP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प।
  • गोरखपुर में  बूथ संख्या 292 में EVM खराब।
  • 30 मिनट तक रूकी रही वोटिंग।
  • झांसी में बूथ न. 63 में तकनीकी खराबी।
  • जौनपुर  में 11 बजे तक 18.90 फीसदी मतदान।

यूपी निकाय चुनान में Live Updates के लिए जुड़े रहें। 

INDIA NEWS UP/UK  के साथ. जहां हम चुनाव से जुड़ा पल-पल का अपडेट आप तक पहुंचाएंगे।

 

 weather Updates: गर्मी में हो रहा सर्दी का एहसाह, वीरवार को बादलों में सुबह से छाया है कोहरा, जानें UP में कहां-कहां होगी आज बारिश

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular