Sunday, July 7, 2024
HomeLive UpdateUP Nikay Chunav 2023 Live: यूपी के दूसरे चरण में 38 जिलों...

UP Nikay Chunav 2023 Live: यूपी के दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान जारी, ईवीएम खराब होने से मतदाता परेशान

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),उत्तर प्रदेश “ UP Nikay Chunav 2023 Live :” उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान जारी है। बता दें, इस चरण के लिए 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों पर 39146 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। इन सभी का भाग्य आज ईवीएम में बंद होगा। निकाय चुनाव की आगे की अपडेट से जुड़ी हर खबर…

औरैया जिले में 207 मतदेय स्थलों पर मतदान जारी

औरैया जिले के सात निकाय क्षेत्र में सुबह सात बजे से मतदान जारी है। एक नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में 80 अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। इसके साथ ही 104 वार्ड के 526 सभासद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज शाम छह बजे के बाद मतपेटियों में कैद हो जाएगा। जिसको लेकर सातों नगरीय निकायों में 179550 मतदाता भाग्य का फैसला करने को लेकर तैयार हैं। औरैया नगर पालिका, दिबियापुर, फफूंद,अटसू, बाबरपुर-अजीतमल, बिधूना, अछल्दा नगर में  दिलचस्प मुकाबला है।

कासगंज में भी मतदान शुरू

कासगंज में निकाय चुनाव को लेकर भी मतदान शुरू हो गए है। सुबह 7 बजे से निकाय चुनाव को लेकर मतदान शुरू हुए। बता दें, कासगंज जिले में तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायत के अलावा 158 वार्डो के लिए आज किया जाएगा मतदान। वहीं, जिले में 243502 मतदान करने जा रहे हैं प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला। चुनाव के लिए 106 मतदान केंद्र व 294 मतदेय स्थलों को बनाया गया है।इसके साथ ही पूरे जिले को 14 जोन व 38 सेक्टर में बाटा गया है। जिसमे की 127839 पुरूष तथा 115663 महिला मतदाता हैं। पुलिस पीएसी के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी में  निकाय चुनाव कराया जा रहा है। वहीं, डीएम, एसपी बोले शान्ति पूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निष्पक्ष चुनाव होगा।

हापुड़ में बूथों पर लोगों की भीड़

बता दें, बूथों पर बड़ी संख्या में मतदाता मतदान करने पहुंच रहं है। इसके साथ ही महिलाओं और लोगों की भीड़ भी  बूथों पर नजर आ रही है। बूथों पर अधिकारी खुद चेकिंग करने हेेतु मौजूद है। वहीं, एसपी अभिषेक वर्मा ने बूथों पर खड़े महिला मतदाताओं की आईडी कार्ड चेक किए। इसके साथ ही पुलिस फोर्स क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रही है। मेरठ जोन ADG राजीव सभरवाल हापुड़ में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे है। इसके साथ ही ADG के साथ हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा सहित भारी पुलिस बल मौजूद है। ADG ने चुनाव को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है। बता दें, हापुड़ में चारों निकायों में मतदान हो रहा है।

बुलंदशहर से बड़ी खबर

बुलंदशहर से भी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मतदान के 2 घंटे बाद मतदाताओं का मतदान करने के लिए जबरदस्त भीड़ निकली। इसके साथ ही मतदान करने के लिए मतदाता  अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। साथ पुलिस भी क्षेत्र में नजर लगाए बैठी है।

झाँसी में पुलिसकर्मियों को धमकी 

झाँसी में निकाय चुनाव के बाद बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज के कोठरी हॉल मे बने स्ट्रांग रूम की चंद मिनट के लिए बत्ती गुल होने पर हंगामा शुरु हो गया। भाजपा नेता और मेयर प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को खरी कोटी सुनाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की धमकी दे डाली। बिहारी लाल के स्ट्रांग रूम के बाहर हंगामे की खबर मिलते ही सपा बसपा उम्मीदवार भी वहा पहुँच गए। बुधवार की रात लगभग 10:00 बजे एस पी सिटी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लेने बी के डी गए थे। उनके पहुँचने की कुछ देर बाद अचानक लाइट चली गई। इसकी सुचना भाजपा उम्मीदवार लाल को मिली। जिसके बाद वह मौके पर पहुँच गए। बिहारी लाल बिना कुछ सुने एस पी सिटी पर भड़के और मुख्यमंत्री से शिकायत की धमकी दे डाली।

सपा ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

कन्नौज में समाजवादी पार्टी ने चुनाव के दौरान एक बूथ पर भाजपाइयों द्वारा गड़बड़ी किए जाने के आरोप लगाते हुए ट्वीट किया है। जिसका जवाब देते हुए भाजपा सांसद ने कि सपा ने पहले मुन्नी की तरह ईवीएम को बदनाम कर रखा था और अब अपनी हार को देखते हुए कुछ तो आरोप समाजवादी पार्टी लगाएगी ही। उन्होंने कहा कि सपा चुनाव से बाहर है। भाजपा की टक्कर अधिकांश जगहों पर या तो निर्दलीयों से है या फिर बसपा प्रत्याशियों से है।

चित्रकूट में भी मतदान जारी

चित्रकूट नगर पालिका कर्वी में मतदान जारी है। वहीं, चक्ररेही चौराहा मतदान केंद्र में लोकसभा सांसद आरके पटेल ने मुद्दों पर बातi करते हुए कहा कि नगर के विकास के लिए महानगरपालिका होना आवश्यक है और महानगरपालिका के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया।

9:00 बजे तक की वोटिंग परसेंटेज

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 में पड़े मतों का नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत वाइज 9:00 बजे तक की रिपोर्ट-

नगर पालिका परिषद
दादरी——————- 10.3
नगर पंचायत दनकौर—- 11.7
नगर पंचायत बिलासपुर–14.2
नगर पंचायत जेवर——13
नगर पंचायत जहांगीरपुर-10.7

कुल मत प्रतिशत- 11.94

कन्नौज में धूप बढ़ने के साथ कम हो सकता पोलिंग परसेंटेज

कन्नौज ब्रेकिंग – जिले में पहले 2 घण्टे में पड़े 11.67 फीसदी वोट। आठों निकायों में एवरेज वोटिंग प्रतिशत 11. 67। सबसे ज्यादा सौरिख में 12. 25 फीसदी ने किया मतदान। सिकंदरपुर में सबसे कम 9.05 फीसदी वोटिंग।

नगर पालिका

कन्नौज-11.97%
छिबरामऊ-11.50%
गुरसहायगंज-12.10%

नगर पंचायत

तिर्वागंज-12.25%
सिकंदरपुर-11%
समधन-9.05%
सौरिख-12.25%
तालग्राम-12.17%

सुल्तानपुर में 9 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान

सुल्तानपुर में 9:00 बजे तक 10.48 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुल्तानपुर नगर में 9. 86% कादीपुर 13.75 प्रतिशत मतदान दोस्तपुर 11.11% मतदान कोइरीपुर 11.8% मतदान लंभुआ में 11.26 प्रतिशत मतदाता द्वारा मतदान किया गया है।

अम्बेडकरनगर जिले का हाल

अम्बेडकरनगर जिले में 9 बजे तक 11.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमे की 3 नगर पालिका और 4 नगर पंचायतो में मतदान जारी है। बता दें, नगर पालिका से बसपा प्रत्याशी सुरेश वर्मा को मतदान केन्द्र परिसर में घुसने से रोका गया। एडीएम ने बसपा प्रत्याशी सुरेश वर्मा को केन्द्र से वापस लौटाया। जिसके बाद एडीएम सदानन्द गुप्ता का सुरेश वर्मा को हड़काते हुए वीडियो आया सामने। जिसमे कहा जा रहा है, वापस जाओ नही तो दूसरा तरीका अपनाना पड़ेगा और उठा लेंगे।

बलिया का जानें हाल

बलिया में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है।बलिया नगर निकाय चुनाव के लिए सुबह 9 बजे तक 11.10 प्रतिशत मतदान हुआ है।जिले की 2 नगर पालिका और 10 नगर पंचायत के लिए मतदान हो रहा है। जिले में 125 मतदान केंद्रों के 423 बूथों पर मतदान किया जा रहा है।शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम किये गए हैं।

Also Read: Bareilly Fire: फरीदपुर में बड़ा हादसा! अशोका फोम फैक्टरी में आग लगने से चार मजदूरों की जिंदा जलकर मौत, छह की हालत गंभीर

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular