Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Nikay Chunav: पहले चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार, आखिरी दिन...

UP Nikay Chunav: पहले चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार, आखिरी दिन सीएम योगी समेत तमाम नेताओं ने भरी हुंकार

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश मे निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का चुनाव प्रचार आज शाम 6 बजे खत्म हो गया। प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी दलों के नेताओं ने जमकर प्रचार किया। सीएम योगी आज प्रयागराज, झांसी और लखनऊ के दौरे पर रहे। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सहारनपुर में रोड शो किया और दमखम दिखाया। वहीं मायावती ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से बीएसपी के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस बार निकाय चुनाव में मुकाबला काफी शानदार रहने वाला है क्यों कि इस निकाया चुनाव में दिग्गजों ने प्रतायाशियों के लिए वोट मांगे हैं।

कल पोलिंग पार्टिंया होंगी रवाना

आज प्रथम चरण के लिए निकाय चुनाव का प्रचार अभियान समाप्त हो गया। कल पोलिंग पार्टिंया रवाना होंगी। पहले चरण का मतदान प्रदेश के 9 मंडलों के 37 जिलों में होगा। पहले चरण का मतदान 4 मई को होगा। कल सुबह भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। लखनऊ के स्मृति उपवन में पोलिंग पार्टियां के लिए 750 गाड़ियां लगाई गई है।

वहीं लखनऊ में 1 मेयर सीट के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। 10 वार्ड में 800 से अधिक पार्षद प्रत्याशी मैदान में हैं। 10 नगर पंचायत में चेयरमैन के लिए 71 प्रत्याशी, 129 मेंबर के लिए 699 प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव, 1591 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला जनता करेगी।

आखिरी दिन नेताओं ने झोंकी ताकत

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी ताकत झोंकी। सीएम ने तीन जिलों में जनसभाओं को संबोधित किया। वहीं अखिलेश यादव सहारनपुर के दौरे पर रहे। सीएम ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर जीरो टालरेंस की नीति अपनाई जा रही है। वहीं सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी को झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं आता है।

Also Read: Afzal Ansari Disqualified: अफजाल अंसारी के सदस्यता जानें के मामले पर बोले डिप्टी सीएम ‘ये एक संविधानिक प्रक्रिया’

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular