Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Nikay Chunav: अखिलेश यादव और चंद्रशेखर रावण की संयुक्त प्रेसवार्ता, सहारनपुर...

UP Nikay Chunav: अखिलेश यादव और चंद्रशेखर रावण की संयुक्त प्रेसवार्ता, सहारनपुर में रोड शो कर सपा के पक्ष में मांगा वोट

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), UP Nikay Chunav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) में मिशन मोड के तौर पर लगे हैं। पूर्व सीएम ने यहां पर चंद्रशेखर आजाद रावण के साथ मिलकर रोड शो किया। इसके बाद दोनों ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने इस दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी सरकार की नीतियों पर सवाल किया। सपा प्रमुख ने कहा कि ट्रिलियन इकोनामी की बात की जा रही है। लेकिन क्या सहारनपुर को इसमे कुछ मिला।

सरकार पेश करती है झूठे आंकड़े

सपा प्रमुख ने कहा कि “सरकार कहती है कि 100 में केवल 4 बेरोजगार है, इनकी बात का कौन भरोसा करेगा। क्या 1 ट्रिलियन इकोनॉमी में सहारनपुर का कुछ हिस्सा है? क्या यहां के लकड़ी के कारोबार के लिए कुछ हिस्सा है? जो स्मार्ट सिटी है केवल नाम के लिए है। स्मार्ट सिटी में मानक क्या है। मुझे जानना है सरकार से कि क्या जनता को वो सुविधाएं मिली? जो अरब रुपया आया स्मार्ट सिटी के नाम पर, उस पैसे की लूट हुई।”

पूर्व सीएम ने कहा कि “ये वही बीजेपी के लोग हैं जिन्होंने सरकार बनने के बाद कहा था कि हम सस्ती शिक्षा दिलाएंगे। आज शिक्षा का स्तर क्या है? और शिक्षा कितनी महंगी है। स्वास्थ्य सेवाएं ठप है ।मैं जहां भी जा रहा हूं, जहां अगर भारतीय जनता पार्टी का मेयर रहा है, नगर पालिका का अध्यक्ष रहा है तो उसने शहर को बर्बाद कर दिया है।”

आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन

उल्लेखनीय है कि आज निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में आज सीएम योगी ने तीन शहरों में जनसभा को संबोधित किया। पहले चरण के लिए प्रदेश के 9 मंडलों के 37 जिलों में वोट डाले जाएंगे। जिसकी गिनती 13 मई को होगी। वहीं बाकी की सीटों पर 11 मई को मतदान होना है।

यह भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: किसी शरीफ को छेड़ना नहीं, किसी अपराधी को छोडना नहीं, सरकार की नीति, बोले सीएम योगी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular