Friday, July 5, 2024
HomeमनोरंजनUP Nikay Chunav: UP में दो चरणों में होंगे निकाय चुनाव, आपके...

UP Nikay Chunav: UP में दो चरणों में होंगे निकाय चुनाव, आपके जिलें में कब होगी वोटिंग जानें

- Advertisement -

(UP Nikay Chunav: Municipal elections will be held in two phases in UP): उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा आज यानि रविवार को कर दी गयी है। नगर निकाय चुनाव को दो चरणों में करवाया जायेगा। जिसमे की 4 मई को पहले चरण की वोटिंग होगी और 11 मई को दूसरे चरण की वोटिंग कराई जाएगी। 13 मई को निकाय चुनाव के नतीजे आएंगे। 9 मंडलों में वोटिंग पहले चरण में कराई जाएगी।

  • उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तारीखों की हुई घोषणा
  • दो चरणों में करवाया जायेगा नगर निकाय चुनाव
  • 4 मई को होगी पहले चरण की वोटिंग
  • 11 मई को दूसरे चरण की वोटिंग

 

EVM से होंगे महापौर की वोटिंग 

यूपी चुनाव आयोग के अनुसार प्रथम चरण का चुनाव सहारनपुर,झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, मुरादाबाद, आगरा, गोरखपुर और वाराणसी मंडल में कराए जाएंगे। वहीं, दूसरे चरण का चुनाव मेरठ, बरेली, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ ,अलीगढ़, कानपुर, और मिर्जापुर मंडल में कराए जाएंगे। उत्तर प्रदेश में 14,684 पदों पर चुनाव कराए जाएंगे। 1420 पार्षद और 17 महापौर की वोटिंग EVM से होंगे और बाकी पदों के चुनाव बैलेट पेपर के द्वारा करवाए जाएंगे। सभी बूथों पर पुलिस बल की व्यवस्था करवाई जाएगी।

 

अधिकारियों ने लिया चुनाव की तैयारियों का जायजा 

चुनाव आयोग के तारीखों के ऐलान के बाद से ही पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नाम भी घोषित करना शुरू कर देंगी। वही सपा और बीजेपी चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टिया जल्द ही अपने अपने उम्मीदवार को मैदान में उतार देगी। फ़िलहाल उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रमुख सचिव गृह और निर्वाचन आयुक्त के बिच बैठक हो चुकी है। चुनाव की तैयारियों का जायजा शीर्ष अधिकारियों ने लिया था।

 

READ ALSO: Up News:राजाभैया की पत्नी भानवी सिंह का जीवन राजघराने में बीता, भानवी सिंह राजाभैया से किसी चीज में कम नहीं है

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular