Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Nikay Chunav Result: विकास व सुरक्षा के वातावरण को मिला जनता...

UP Nikay Chunav Result: विकास व सुरक्षा के वातावरण को मिला जनता का साथ, प्रचंड जीत के बाद बोले सीएम योगी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), UP Nikay Chunav Result: निकाय चुनाव में सभी 17 निगम सीटों पर बीजेपी (BJP) अपने जीत से गदगद है। पहली बार सभी 17 नगर निगम की सीटों पर बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। ऐसे में सीएम योगी ने प्रदेश वासियों को धन्यवाद दिया है। सीएम ने बीजेपी की प्रचंड जीत को जनता की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि सुशासन, विकास व सुरक्षा के वातावरण जनता का साथ मिला है।

बीजेपी की नहीं सुशासन की जीत

बीजेप की प्रचंड जीत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नगर निकाय के चुनाव में भाजपा ने अब तक की सबसे बड़ी विजय प्राप्त की है। 2017 में भाजपा ने 60 नगर पालिकाओं में विजय प्राप्त की थी लेकिन इस साल हमने शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में दोगुनी से अधिक सीटें जीती हैं।”

बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी समेत दोनों डिप्टी सीएम को मिठाई खिलाई साथ ही प्रदेशवासियों को बधाई दी। वहीं सीएम ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुयोग्य व यशस्वी नेतृत्व व मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी विजय प्राप्त की है।”

पहली बार 17 निगमों पर बीजेपी का कब्जा

उन्होंने आगे कहा कि “17 नगर निगमों में पहली बार भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ विजय प्राप्त करने में सफल हुई है।2017 से भारतीय जनता पार्टी दोगुने से अधिक सीटें नगर पालिकाओं में प्राप्त कर रही है।” सीएम ने कहा कि “उत्तर प्रदेश में सुशासन, विकास व सुरक्षा के वातावरण के चलते नगर निकाय चुनाव में जनादेश मिला है।”

Also Read:

Shahjahanpur Niakay Chunav Result: सपा के टिकट को बाय बोल बीजेपी से आजमाई किस्मत, फैसले ने चौंकाया

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular