Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsUP Nikay Chunav: मऊ नगर पालिका अध्यक्ष पद पर सपा ने उतारा...

UP Nikay Chunav: मऊ नगर पालिका अध्यक्ष पद पर सपा ने उतारा नया चेहरा, तमाम दिग्गजों को किया दरकिनार

- Advertisement -

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़ )मऊ: यूपी के मऊ निकाय चुनाव में जिले के नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सपा ने पूर्व पालिका अध्यक्ष का टिकट काटकर नए चेहरे को मैदान में उतारा है। शुक्रवार को सपा के युवा चेहरा आबिद अख़्तर ने पार्टी सिंबल से पर्चा दाखिल कर राजनीतिक सरगर्मियां में बढ़ा दी।

समाजवादी पार्टी ने दिग्गजों को किया दरकिनार 

बता दें कि हफ्ते भर से चल रहे हैं राजनीतिक उठापटक के बीच आखिरकार समाजवादी पार्टी ने दिग्गजों को दरकिनार करते हुए पार्टी के युवा चेहरे अख्तर को मैदान में उतार दिया। जिसके बाद आबिद अख्तर ने शुक्रवार को सपा से पर्चा दाखिल कर दिया। अभी सोमवार को ही सपा नेता और पूर्व पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल हैं। खुद को सपा प्रत्याशी बताते हुए अपनी दावेदारी पर मुहर लगाई थी और पर्चा दाखिला की तैयारी करने में जुट गए थे।

अरशद जमाल के सपा प्रत्याशी होने के लग रहे थे कयास

बताते चलें कि इससे पहले अरशद जमाल और तय्यब पालकी पारा पारी अध्यक्ष पद पर काबिज रहे हैं और इस बार भी अरशद जमाल के सपा प्रत्याशी होने के काफी कयास लगाया जा रहे थे लेकिन अचानक शुक्रवार को आबिद अख्तर के सपा से पर्चा दाखिल करने के बाद सारे कयासों पर विराम लगता दिख रहा है। आबिद अख्तर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने सपा की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल किया है और उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम द्वारा जारी कागजात भी दिखाएं। जिसके बाद दिग्गज नेताओं के समर्थक मायूस दिखे।

Shaista Parveen & Afsha Ansari: न तो शाइस्ता परवीन अपराधी और ना ही आफ्शा अंसारी-सपा नेता

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular