Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsUP Nikay Chunav: कल CM योगी को उन्नाव दौरा, सभा को करेंगे...

UP Nikay Chunav: कल CM योगी को उन्नाव दौरा, सभा को करेंगे संबोधित

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),उन्नाव: यूपी नगर निकाय चुनाव 2023 के रण को जीतने के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है क्योंकि इसे लोकसभा चुनाव 2024 का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इसी क्रम में उन्नाव में कल करीब 2:00 बजे उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

पहले रायबरेली उसके बाद उन्नाव में करेंगे जनसभा को संबोधित 

सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री पहले रायबरेली उसके बाद उन्नाव में जनसभा को संबोधित करेंगे उन्नाव की 16 नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं के प्रत्याशी यहां मौजूद रहेंगे। जिसको लेकर के उन्नाव के रामलीला मैदान में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पांडाल और मंच भी बनकर तैयार हो गया है। आज एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पीयूष मोडिया ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है और अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की है। वहीं जिला स्तर पर डीएम और एसपी ने भी सभी अधिकारियों और भाजपा के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम को लेकर के ब्रीफिंग भी की है। अब देखना यह होगा कि इस जनसभा के बाद मतदाताओं का मूड कितना बदलता है और कितना वोट भाजपा के पक्ष में कन्वर्ट होता है।

 प्रदेश में कहीं भी कर्फ्यू नहीं लगता अब तो कांवड़ यात्रा निकलती है-CM योगी

इससे पहले सीएम योगी सोमवार को सहारनपुर दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि सहारनपुर में तो क्या, उत्तर प्रदेश में भी कहीं कर्फ्यू नहीं लगता, अब तो कांवड़ यात्रा निकलती है। ये कांवड़ यात्रा पहचान बन चुकी है। पहले नौजवानों पर झूठे मुकदमें होते थे, आज झूठा मुकदमा कोई नहीं कर सकता। किसान आत्महत्या करता था, आज किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिल रही है। इसके बाद सीएम शामली और अमरोहा दौरे पर भी जाएंगे।

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular