Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsUP Police Paper Leak: पेपर लीक मामले में STF की बड़ी कार्रवाई,...

UP Police Paper Leak: पेपर लीक मामले में STF की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ये दस्तावेज बरामद

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),UP Police Paper Leak: उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती मामले में स्पेशल टास्क फोर्स ने बड़ा एक्शन लिया है। यहां राज्य के मेरठ जिले से एसटीएफ ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन पर पेपर लीक में शामिल होने का आरोप लगा है। आरोप है कि इन गिरफ्तारियों के बाद एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ होगा। इन सभी को कैंकरहेड इलाके से गिरफ्तार किया गया. एसटीएफ के मुताबिक, कई अहम दस्तावेज और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद कंकरखेड़ा पुलिस ने जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें:- UP News: PM आज गोरखपुर को देंगे करोड़ों की सौगात, 8700 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिल्यान्यास

पेपर लीक मामले में पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष हटाया

योगी सरकार ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को उनके पद से हटा दिया है। राजीव कृष्णा को पुलिस भर्ती बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:- Cylinder Blast: लखनऊ में दर्दनाक हादसा! सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कई घायल

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular